Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में बीजेपी की चुनावी तैयारी शुरू,अमित शाह आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए करेंगे रैली। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बिहार में बीजेपी की चुनावी तैयारी शुरू,अमित शाह आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए करेंगे रैली। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (2)

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए आज बिहार में जनसंवाद रैली को संबोधित करेंगे. ये रैली शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी. बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इसे बीजेपी के चुनावी अभियान के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, यह ऑनलाइन रैली बीजेपी के एक महीने चलने वाले अभियान का हिस्सा है, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया जा रहा है. केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर यह आयोजन हो रहा है.

संभावना है कि शाह आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर ध्यान केंद्रित रखेंगे बिहार बीजेपी के नेताओं ने कहा है कि पार्टी ने शाह के भाषण को सुनने के वास्ते अपने कार्यकर्ताओं और लोगों के लिए 72,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर इंतजाम किया है. आज शाम बिहार बीजेपी कार्यालय में मंच सजेगा जहां प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुशील मोदी सहित कई नेता मौजूद रहेंगे. बीजेपी ने शाह की रैली से एक लाख से अधिक लोगों को जोडऩे की तैयारी कर रखी है. गौरतलब है कि बिहार में इस साल नवंबर तक विधानसभा चुनाव होने हैं. बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की एलजेपी के साथ गठबंधन है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इलाहाबाद हाईकोर्ट में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग से होगी बहस, e-Mail आईडी की जारी। …
Next: कोरोना वायरस का कहर दिल्ली में जारी,219 पहुंची कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या। ..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.