Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना के हालात को देखे हुए सर्वदलीय बैठक बुलाई। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना के हालात को देखे हुए सर्वदलीय बैठक बुलाई। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. तमाम तरह के कदम उठाने के बाद भी लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच, दिल्ली के उपराज्‍यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कारण पैदा हुए हालात की समीक्षा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इसमें अन्‍य मुद्दों के साथ COVID-19 के फैलाव को रोकने को लेकर उठाए जाने वाले कदम पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है. यह बैठक दोपहर 3 बजे से पहले हो सकती है दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अब सरकार और राजधानी प्रशासन अलर्ट मोड पर है. ऐसे में जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत भी खराब है

और आज डॉक्टरों ने कोरोना जांच के लिए उनका सैंपल लिया है, दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं. आपको बता दें कि आज ही राज्य आपदा प्राधिकरण की बैठक भी होने वाली है, जिसके बारे में सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी थी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि दिल्ली में कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड के खतरे की आशंका को लेकर दिल्ली आपदा प्राधिकरण की बैठक होगी. सिसोदिया ने यह भी बताया था कि इस बैठक में सीएम केजरीवाल को शामिल होना था, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से केजरीवाल ने डिप्टी सीएम को यह जिम्मेदारी सौंपी है.

Post navigation

Previous: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-चीन विवाद पर साधा निशाना। ….
Next: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने आज अपना 35वां जन्मदिन किया सेलिब्रेट। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.