Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-चीन विवाद पर साधा निशाना। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-चीन विवाद पर साधा निशाना। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के मौजूदा हालात के लिए प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं और कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में मोदी जी नाकाम रहे हैं AIMIM प्रमुख इतने पर ही नहीं रूके. प्रधानमंत्री पर तंज़ करते हुए उन्होंने कहा कि ताली, थाली और दिया जलाने से कुछ नहीं होगा. मोदी जी से कोई उमीद नहीं रखें. लॉकडाउन पूरी तरह से अनियोजित था. इसे तब लागू किया गया जब संक्रमणों की संख्या सिर्फ़ 500 थी और अब तो ये लाखों में पहुंच चुकी है तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में ओवैसी ने लॉकडाउन को असंवैधानिक तक कह डाला.विरोधियों और ख़ासकर बीजेपी और मोदी पर इल्ज़ाम लगाने का कोई भी मौक़ा नहीं छोड़ने वाले हैदराबाद के सांसद ने कहा कि लॉकडाउन में अब छूट दी जारी है

जब मज़दूर अपने-अपने राज्यों में पहुंच चुके हैं. सांसद महोदय ने ट्रेनों में 85 मज़दूरों की मौत पर भी सवाल उठाया और इसे राजनीतिक रंग देते हुए सभी का संबंध OBC, SC और ST से बताया आपको बता दें कि देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जब से अनलॉक-1 की शुरुआत हुई है, तब से कोरोना के संक्रमण के फैलाव में और ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है. एक जून से 9 जून तक, इन नौ दिनों में कोरोना के केस करीब 85 हज़ार बढ़ गए हैं.केन्द्र सरकार को पूरी तरह से कटघड़े में खड़ा करके ओवैसी ने पूछा कि गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय देश को बताए कि भारत-चीन सीमा विवाद पर क्या बात-चीत चल रही है. बीजेपी के बहाने असदुद्दीन ने RSS की चुप्पी पर भी निशाना साधा. ओवैसी ने याद दिलाया कि जब भी पहाड़ों पर बर्फ़ पिघतला है, चीन भारतीय सीमा में दख़ल अंदाज़ी की नाकाम कोशिश पर उतर आता है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बंगाल में अमित शाह की वर्चुअल रैली कामयाब बनाने की लिए बीजेपी नहीं छोड़ रही कोई कसर। …..
Next: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना के हालात को देखे हुए सर्वदलीय बैठक बुलाई। …

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.