Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रिटायर्ड लोगों के लिए खुशखबरी डाकघर की मंथली इनकम स्कीम जानें क्या है खूबी ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

रिटायर्ड लोगों के लिए खुशखबरी डाकघर की मंथली इनकम स्कीम जानें क्या है खूबी ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरें घट गई हैं फिर भी निश्चित रिटर्न के हिसाब से अभी भी इनमें निवेश फायदेमंद हैं. इस लिहाज से देखें तो डाकघर की मंथली इनकम स्कीम काफी मुफीद है. खास कर रिटायर्ड लोगों को लिए जो अपना रिटायरमेंट फंड एक निश्चित रिटर्न के लिए लगाना चाहते हैं. अप्रैल-जून तिमाही में डाकघर मंथली स्कीम की ब्याज दर घटा कर 6.6 फीसदी हो गई है. फिर भी अगर आप इसमें अधिकतम नौ लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको लगभग हर महीने लगभग 5000 रुपये की आमदनी हो सकती है.डाकघर मंथली इनकम स्कीम यानी POMIS बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज देता है. आप एक हजार रुपये जमा कर इस स्कीम में शामिल हो सकते हैं. सिंगल अकाउंट में अधिकतम 4.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं और ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये. इस स्कीम की मैच्योरिटी पीरियड पांच साल के लिए है लेकिन इसे और पांच-पांच साल के लिए बढ़ा सकते हैं.

इस स्कीम के तहत आप एक से अधिक खाता खोल सकते हैं. हालांकि एक व्यक्ति अधिकतम 4.5 लाख रुपये ही निवेश कर सकता है. हां ज्वाइंट अकाउंट में नौ लाख रुपये तक निवेश हो सकता है. सिंगल अकाउंट को बाद में ज्वाइंट अकाउंट में तब्दील किया जा सकता है. इनकम टैक्स के सेक्शन 80 सी के तहत डाकघर मंथली स्कीम में निवेश पर टैक्स से कोई छूट नहीं मिलती है. इसके ब्याज पर टैक्स लगता है 3 साल के बाद पैसा वापस लेने पर जमा राशि पर एक फीसदी की कटौती की जाती है. डाक घर में पैसा रखना बैंक से भी ज्यादा सुरक्षित है.क्योंकि डाकघर में जमा पैसों पर सॉवरेन गारंटी होती है.

Post navigation

Previous: जीएसटी कंप्लायंस को आसान बनाने के लिए लिया फैसला अब एसएमएस से भरें GST रिटर्न। …
Next: वर्कआउट करने के लिए अब सड़क पर निकली मल्लिका शेरावत। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.