Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जीएसटी कंप्लायंस को आसान बनाने के लिए लिया फैसला अब एसएमएस से भरें GST रिटर्न। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

जीएसटी कंप्लायंस को आसान बनाने के लिए लिया फैसला अब एसएमएस से भरें GST रिटर्न। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
_650x_2018082909582492

जीएसटी कंप्लायंस को आसान बनाने के लिए सरकार ने फॉर्म GSTR-3B में NIL जीएसटी मंथली रिटर्न भरने की सुविधा एसएमएस से दे दी है. इससे 22 लाख रजिस्टर्ड टैक्सपेयर्स को फायदा होगा. अभी उन्हें कॉमन पोर्टल पर अपने अकाउंट में लॉग-इन करना पड़ता है और फिर हर महीने रिटर्न फाइल करना पड़ता है. रिटर्न नहीं भरने की स्थिति में कारोबारियों पर लेट फीस लगाई जाती है अब जिन जीएसटी पेयर्स की कोई टैक्स देनदारी नहीं बनती वे सिर्फ एसएमएस की जरिये रिटर्न भर सकते हैं. अधिकारियों के मताबिक जीएसटीएन पोर्टल पर NIL FORM GSTR-3B तुरंत प्रभाव से उपलब्ध करा दिया गया है नए सिस्टम के तहत कारोबारियों को 14409 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा.

नया नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो गया और इसके लिए जीएसटी पोर्टल पर पूरी जानकारी मुहैया कराई गई है.इस बीच, 12 जून को जीएसटी काउंसिल बैठक करने का फैसला किया गया है. इसमें कारोबारियों को बड़ी राहत देने लिए बड़ा ऐलान हो सकता है. जीएसटी वसूली में भारी कमी के चलते अप्रैल महीने से कोई आंकड़े जारी नहीं हुए हैं. बैठक वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए होगी. बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी. बैठक में केंद्र और राज्यों की कमाई पर कोरोना के असर की चर्चा हो सकती है. इसके साथ राजस्व जुटाने के तरीकों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर:शोपियां के सुगो हेधामा में एनकाउंटर,3 आतंकी ढेर …..
Next: रिटायर्ड लोगों के लिए खुशखबरी डाकघर की मंथली इनकम स्कीम जानें क्या है खूबी ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.