Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना मरीज मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग को किया सील। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कोरोना मरीज मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग को किया सील। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
arjun-kapoor-finds-girlfriend-malaika-arora-hot-4-819x1024-819x1024

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. मलाइका की टस्कनी अपार्टमेंट में कोरोना वायरस का मरीज मिलने के बाद बीएमसी ने यह कार्रवाई की है ‘कंटेनमेंट जोन’ वाले बैनर के साथ की बिल्डिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है. बता दें कि लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान के साथ सेल्फ-आइसोलेशन में हैं.

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है. लेकिन, शादी के प्लान्स को लेकर अभी तक दोनों ने कोई बात नहीं की है. शादी को लेकर मलाइका ने यह भी कहा था कि वह जब कभी भी अर्जुन कपूर से शादी करेंगी इसके बारे में किसी को कुछ बताने से बिल्कुल नहीं कतराएंगी.

गौरतलब है कि भारत में लगातार छठे दिन बुधवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 9,500 से अधिक मामले सामने आए और 279 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,76,583 हो गई है और 7,745 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं.

जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित पांचवां देश है. मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 1,33,632 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,35,205 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कान्स में ऐश्वर्या ने किया था एक ऐसा काम हुई थी वहावाई,वायरल हो रही ये तस्वीर। ….
Next: उद्योग जगत को PM नरेंद्र मोदी का संबोधन लोकल के लिए वोकल होने का वक्त,देश का आत्मनिर्भर होना जरूरी। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.