Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उद्योग जगत को PM नरेंद्र मोदी का संबोधन लोकल के लिए वोकल होने का वक्त,देश का आत्मनिर्भर होना जरूरी। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

उद्योग जगत को PM नरेंद्र मोदी का संबोधन लोकल के लिए वोकल होने का वक्त,देश का आत्मनिर्भर होना जरूरी। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

कोरोना वायरस के महासंकट के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के विशेष कार्यक्रम को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत बंगाली भाषा में की, ये कार्यक्रम कोलकाता में हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि 95 साल से ICC देश की सेवा कर रहा है. पीएम बोले कि आज के वक्त में देश का आत्मनिर्भर होना जरूरी है, दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता कम करनी होगी आत्मनिर्भर भारत को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जो चीज़ें हमें विदेश से मंगवानी पड़ती है, हमें विचार करना होगा कि वो हमारे देश में कैसे बने और फिर कैसे हम उसका निर्यात करें. पीएम ने कहा कि यही वक्त है कि लोकल के लिए वोकल हुआ जाए. आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बड़े रिफॉर्म का ऐलान किया गया, अब उन्हें ज़मीन पर उतारा जा रहा है प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज कोई भी कंपनी सीधे पीएमओ तक अपने सामान या प्रपोज़ल को पहुंचा सकते हैं, लोगों को GEM से जुड़ना होगा. ताकि देसी कंपनियों का सामान सरकार भी खरीदे.

संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि लोकल प्रोडक्ट के लिए क्लस्टर के आधार पर मजबूती दी जा रही है. नॉर्थ ईस्ट को ऑर्गेनिक खेती का हब बनाए जाने की कोशिश है, ICC ठान ले तो इसकी ग्लोबल पहचान बना सकते हैं. PM ने कहा कि आज वक्त है जब कोलकाता फिर लीडर बने, क्योंकि कहा जाता है कि बंगाल जो आज सोचता है वो पूरा देश आगे करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5 साल बाद आपकी संस्था अपने सौ साल पूरे कर लेगी, 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं. ऐसे में हर किसी के लिए यही वक्त है कि एक बड़ा संकल्प लिया जाए और आत्मनिर्भर भारत अभियान को संपूर्ण करने के लिए कुछ लक्ष्य तय किए जाएं.

PM मोदी ने कहा कि अपने गठन के बाद से ICC ने अब तक काफी कुछ देखा है और भारत की विकास यात्रा का हिस्सा रहे हैं. इस साल की बैठक ऐसे वक्त में हो रही है, जब देश कई मुश्किलों को झेल रहा है. आज देश में कोरोना वायरस है, टिड्डी की चुनौती हैं, कहीं आग लग जा रही है तो रोज भूकंप भी आ रहे हैं, इस बीच दो साइक्लोन भी आए हैं. कभी-कभी समय भी हमारी परीक्षा लेता है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना मरीज मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग को किया सील। ….
Next: जौनपुर में दलितों के घर फूंकने पर सीएम योगी पूरी तरह से हुई सख्त। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.