Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गर्मी से मिलेगी राहत आज से बदलेगा मौसम,चलेगा आंधी-पानी का सिलसिला। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

गर्मी से मिलेगी राहत आज से बदलेगा मौसम,चलेगा आंधी-पानी का सिलसिला। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

तेज धूप, तपन और उमस से बेहाल यूपी वालों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने गुरुवार से 14 जून के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं मौसम निदेशक जेपी गुप्त का कहना है कि अब हवा का रुख पछुवा के बजाए दक्षिणी-पूर्व का होगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में होने वाले इस बदलाव की वजह से प्रदेश में कई दिन आंधी-पानी का सिलसिला बना रहेगा। हालांकि यह बारिश छिटपुट ही होगी। हालांकि गुरुवार को लखनऊ और आसपास के इलाके में मौसम साफ ही रहने के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रदेश के सबसे गरम स्थान प्रयागराज और आगरा रहे। यहां दिन का तापमान क्रमश: 43-43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उरई में पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। लखनऊ और आसपास के इलाके में भी दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। जितना तापमान नहीं चढ़ा उससे कहीं ज्यादा लोगों ने गर्मी महसूस की। बाहर निकलने वाले बुधवार को सुबह से शाम तक पसीने में तर रहे। गर्मी के साथ उमस ने पूरे यूपी को बेहाल रखा। लखनऊ में दिन में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा।बिहार के विभिन्न शहरों में बुधवार की देर शाम से प्री मानसून बारिश का पूर्वानुमान किया गया है। पटना में भी गुरुवार को बारिश हो सकती है। राज्य में कुछ जगहों पर तेज-आंधी और ठनका गिरने का अभी अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 48 घंटे में मानसून के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित होने की परिस्थितियां तेज हुई हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या भारत-चीन बातचीत से ही निकालेंगा लद्दाख विवाद का हल,अभी भी चर्चा जारी ??
Next: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को देखते हुए किये सख्त आदेश जारी। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.