Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को देखते हुए किये सख्त आदेश जारी। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • चंडीगढ़
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को देखते हुए किये सख्त आदेश जारी। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

आपको बतादे की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन की आशंका को देखते हुए गुरुवार सख्त आदेश जारी किए हैं. राज्य में हफ्ते के आखिरी दिनों और पब्लिक हॉलिडे वाले दिनों में सख्ती बरती जाएगी. इन दिनों सिर्फ ई-पास धारकों को ही आने-जाने की इजाजत होगी मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई एक बैठक में निर्देश दिया कि सप्ताहांत और छुट्टी के दिनों में आवागमन के लिए मेडिकल स्टाफ और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर सभी नागरिकों को ‘कोवा’ (सीओवीए) ऐप से ई-पास डाउनलोड करना अनिवार्य होगा. बिना पास के निकलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सिंह ने कहा कि हालांकि उद्योगों को सभी दिन सामान्य कामकाज करने की अनुमति होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कड़े कदम उठाना जरूरी है राज्य सरकार की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार सिंह ने पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता को आदेश दिया कि बड़ी संख्या में भीड़ को एकत्रित होने से रोकने के लिए इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए.पुलिस महानिदेशक ने बैठक में बताया कि प्रतिदिन पांच सौ से आठ सौ वाहन दिल्ली से पंजाब आ रहे हैं. लोगों के दिल्ली से पंजाब आने पर कड़ाई करने का निर्णय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा करने के बाद लिया जाएगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गर्मी से मिलेगी राहत आज से बदलेगा मौसम,चलेगा आंधी-पानी का सिलसिला। …..
Next: बड़ी खबर -उत्तर प्रदेश के 22 शहरों में लगेंगे रेल कोच कोविड केयर सेंटर। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.