Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी खबर -उत्तर प्रदेश के 22 शहरों में लगेंगे रेल कोच कोविड केयर सेंटर। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बड़ी खबर -उत्तर प्रदेश के 22 शहरों में लगेंगे रेल कोच कोविड केयर सेंटर। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

उत्तर प्रदेश के 22 शहरों में रेलवे का रेल कोच कोविड केयर सेंटर लगाया जाएगा. इन 22 शहरों के 25 रेलवे स्टेशनों की वाशिंग लाईन के पास इन आइसोलेशन सेंटर को लगाया जाएगा. वाराणसी के तीन स्टेशनों पर और देवरिया के दो स्टेशनों पर इन्हें लगाया जाएगा जबकि बाक़ी शहरों के सिर्फ़ मुख्य रेलवे स्टेशन पर इन्हें रखा जाएगा. 13 तारीख़ तक तैयारियों की रिपोर्ट रेलवे बोर्ड के सामने पेश होगी.इस रेल कोविड केयरसेंटर में 10 नॉन एसी जनरल कोच हैं. प्रत्येक कोच में 16 मरीज़ों को रखा जाएगा. एक कोच में 9 कूपे होते हैं. 8 कूपों में मरीज़ों को रखा जाएगा. और एक कूपा मेडिकल स्टाफ़ के लिए होगा. यानी एक एक कूपे में 2 मरीज़ होंगे. इस तरह एक सेंटर में कुल 160 मरीज़ों के लिए बेड बनाए गए हैं. हर कोच में एक ऑक्सीजन सिलेंडर भी होगा. शेष मेडिकल इक्यूपमेंट, स्टाफ़ और सुविधाएं राज्य सरकार लगाएगी.

रेल कोच कोविड केयर सेंटर में डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ़ के लिए विशेषतौर से तीन एसी कोच लगाए गए हैं. हर 5 कोच के बाद एक एसी कोच लगाया गया है. यानी एक एसी कोच बीच में और एक-एक एसी कोच रेक के दोनों सिरों पर. इस तरह कुल 13 कोच से मिल कर बना यह एक रेक होगा जिसे रेल कोच कोविड केयर सेंटर का नाम दिया गया है.मुग़लसराय, झांसी, गोरखपुर, वाराणसी सिटी, गोंडा, बरेली सिटी, मंडुआडीह, वाराणसी, बरेली जंक्शन, सहारनपुर, चोपन, नजीबाबाद, बलिया, मऊ, फ़ैज़ाबाद, ग़ाज़ीपुर सिटी, आज़मगढ़, नौतनवा, फ़र्रुख़ाबाद, भटनी, देवरिया, मिर्ज़ापुर, भदोही, बहराइच और कासगंज रेलवे स्टेशनों पर रेल कोच कोविड केयर सेंटर को लगाया जाएगा. इसे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

रेलवे ने कोविड केयर सेंटर बनाने की शुरुआत मार्च महीने में ही शुरू कर दी थी. पहले 20 हज़ार रेल कोच को आइसोलेशन कोच में बदलने की योजना थी लेकिन 5 हज़ार कोच को आइसोलेशन कोच में बदल देने के बाद भी जब किसी राज्य ने रेलवे के इन आइसोलेशन कोचों की मांग नहीं की तो आगे का काम रोक दिया गया. जब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की मांग बढ़ने लगी तब रेलवे ने मेहनत से बनाए इन कोविड केयर कोचों में से 3 हज़ार कोचों को फिर से जनरल डिब्बों में बदलने का फ़ैसला किया. बचे हुए 2 हज़ार आइसोलेशन कोचों में से 26 कोचों का इस्तेमाल अब शुरू हो रहा है.

यह एक ऐसी समस्या है जिसे देखते हुए पहले किसी राज्य ने इन रेल कोचों की मांग नहीं की थी. लेकिन अब रेलवे ने इस कोविड केयर रेक में न सिर्फ मेडिकल स्टाफ के लिए एसी कोच लगा दिया है बल्कि पूरी रेक को एक छायादार कॉरिडोर से जोड़ कर खड़ा किया है ताकि रेक में छाया बनी रहे और मरीज़ों तक पहुंच आसान हो.

Post navigation

Previous: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को देखते हुए किये सख्त आदेश जारी। …..
Next: दक्षिणी चीन में बाढ़ से हजारों घर डूबे कोरोना महामारी के बाद चीन में बाढ़ ने मचाई भयानक तबाही। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.