Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ऑस्ट्रेलिया के एक शहर में कोहली और सचिन के नाम पर रखे गए सड़कों के नाम। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

ऑस्ट्रेलिया के एक शहर में कोहली और सचिन के नाम पर रखे गए सड़कों के नाम। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
new-project-50-1591977779

आमतौर पर आपने राजनैतिक हस्तियों व महापुरुषों के नाम पर सड़कों और स्थानों के नाम देखे होंगे. भारत में भी कई प्रमुख स्थलों पर सड़कों के नाम राजनेताओं और महापुरूषों के नाम पर रखे गए हैं हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक ऐसा स्टेट बन रहा है, जहां सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के नाम पर सड़कों के नाम रखे गए हैं. इस स्टेट में एक सड़क का नाम ‘तेंदुलकर ड्राईव’ व एक सड़क का नाम ‘कोहली क्रिसेंट’ रखा गया है। इसके साथ ही भारत को 1983 विश्व कप जिताने वाले कपिल देव के नाम भी एक सड़क का नाम ‘देव वे’ है गौरतलब है कि जैसे ही ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेटरों के नाम पर सड़कों के नाम रखने की खबर आई, तब से ही यह खबर सुर्खियों में बनी हुई है.

लोगों के बीच ऑस्ट्रेलिया की इस स्टेट के बारे में जानने में उत्सुकता काफी बढ़ गई है मेलबर्न के प्रापर्टी डेवलेपर वरुण शर्मा का कहना है कि इस तरह की मुहिम से इलाको को फेमस करने में काफी मदद मिलती है. यह एक शानदार मुहिम है वरुण ने आगे कहा कि जब से ही सड़कों के नाम क्रिकेटरों के नाम पर रखे जाने की खबर सार्वजनिक हुई है, तब से ही यहां प्रापर्टी के बारे में जानने वाले लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है. उल्लेखनीय है कि इस स्टेट में भारतीय क्रिकेटरों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ (‘वॉ स्ट्रीट’), वेस्टइंडीज़ के गैरी सोबर्स (‘सोबर्स ड्राईव’), न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली (‘हेडली स्ट्रीट’) और पाकिस्तान के वसीम अकरम (‘अकरम वे’) जैसे खिलाड़ियों के नाम पर सड़कों के नाम रखे गए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना जांच के लिए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर जानिए क्या है। ….
Next: दिव्यांका त्रिपाठी व उनके पति का एक वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.