Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना जांच के लिए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर जानिए क्या है। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना जांच के लिए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर जानिए क्या है। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
coronavirus-94

गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया, जिससे कि जिले के निवासी हेल्पलाइन नंबर पर डायल करके कोरोना जांच के लिये अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड-19 परीक्षण को लेकर 8 मुख्य कलेक्शन केंद्र जिले के निवासियों को उपलब्ध कराए गए हैं, जिसमें सामुदायिक केंद्र बिसरख, दादरी, और भंगेल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनकौर और जेवर, सेक्टर 30 जिला अस्पताल, न्यू हॉस्पिटल बिल्डिंग सेक्टर 39 नोएडा, जिम्स ग्रेटर नोएडा है जिला निगरानी अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया, अनुभव को सहज बनाने के लिए हमारे पास डॉक्टरों की विशेष टीम है, जो आपकी आवश्यकताओं का पता लगाएगी और प्रोटोकॉल के अनुसार परीक्षण अनुसूची प्राप्त करेगी. नंबर ‘1800419221’ डायल करके आपको 1 दबाना होगा. उसके बाद आपको अपनी आवश्यकताओं को बताना होगा. उसके बाद डॉक्टर आपको कॉल करेंगे और नमूने लेने की तारीख और समय देंगे.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 1 लाख 45 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 48 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बसपा सुप्रीमो मायावती बोली आजमगढ़ में दलित उत्पीड़न पर योगी को कहा देर आये पर दुरस्त आये। ….
Next: ऑस्ट्रेलिया के एक शहर में कोहली और सचिन के नाम पर रखे गए सड़कों के नाम। ….

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 10 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.