Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 24 घंटे में दिल्ली में 2224 नए मरीज आए सामने हुआ कोरोना विस्फोट। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

24 घंटे में दिल्ली में 2224 नए मरीज आए सामने हुआ कोरोना विस्फोट। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (4)

देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मरीज काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2224 नए मरीज सामने आए हैं और 56 लोगों की मौत हो गई है. ताजा आंकड़ों के बाद राजधानी दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 41,182 पहुंच गई है दिल्ली में कोरोना के मरीज तेजी से ठीक भी हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 878 लोग ठीक होकर घर गए हैं. इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15,823 पहुंच गई है. दिल्ली में कोरोना से अब तक 1327 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कुल 24,032 एक्टिव केस हैं. 20,793 लोग होम क्वारनटीन में हैं

दिल्ली में कोरोना से निपटने को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की. इसके बाद अमित शाह ने शाम 5 बजे नगर निगम के मेयर और अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना को लेकर चर्चा की. इस बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहे इस बैठक के बाद दिल्ली के व्यापारियों में भी जोश जागा है और उन्हें विश्वास है कि दिल्ली के हालात जल्द ही सुधरेंगे. दिल्ली के व्यापारी नेताओं की एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में बाजारों को पहले की तरह खोलने का निर्णय लिया गया है. इस मीटिंग में लगभग 275 व्यापारी नेता शामिल थे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जानें कितना महंगा हुआ। ….
Next: बीते 24 घंटों के अंदर देश में 11 हजार 502 नए मामले आए सामने। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.