Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जानें कितना महंगा हुआ। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जानें कितना महंगा हुआ। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_6$2020060810342904624_0_news_large_8

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में सोमवार को 9वें दिन वृद्धि की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 48 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल का भाव 59 पैसे बढ़ा है. देश की सबसे बड़ी खुदरा तेल कंपनी इंडियन ऑयल की अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 75.78 रुपये से बढ़कर 76.26 रुपये प्रति लीटर जबकि डीज़ल 74.03 रुपये से बढ़कर 74.62 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. तेल कंपनियों ने वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए 82 दिनों तक दैनिक समीक्षा को स्थगित कर दिया था. समीक्षा शुरू करने के बाद ईंधन के दाम में लगातार 9वें दिन वृद्धि की गई है कोलकाता में पेट्रोल 78.10 रुपए और डीज़ल 70.33 प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 83.17 और डीज़ल की कीमत 73.21 प्रति लीटर चल रही हैं. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 79.96 रुपए और डीज़ल 72.69 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है

देशभर में ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं लेकिन प्रत्येक राज्य में वैट अथवा स्थानीय बिक्री कर के आधार पर इनके दामों में अंतर हो सकता है. तेल कंपनियों ने 82 दिनों तक कीमतों की समीक्षा को स्थगित रखने के बाद रविवार को लागत के अनुरूप फेरबदल की शुरुआत की थी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के लाभ को सोखने के लिए सरकार ने 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद तेल कंपनियों ने कीमतों की दैनिक समीक्षा रोक दी थी. इसके बाद सरकार ने छह मई को एक बार फिर पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया। इस वृद्धि के बाद पेट्रोल पर कुल उत्पाद शुलक बढ़कर 32.98 रुपये लीटर और डीजल पर 31.83 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा शुरू,बीमार और कंटेनमेंट जोन से आने वाले लोगों को स्टेशन में नहीं मिलेगी एंट्री। …..
Next: 24 घंटे में दिल्ली में 2224 नए मरीज आए सामने हुआ कोरोना विस्फोट। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 37 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.