Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पीएम मोदी के आदर्श गांव जयापुर आम का बना बड़ा निर्यातक। ……
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पीएम मोदी के आदर्श गांव जयापुर आम का बना बड़ा निर्यातक। ……

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (7)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस गांव को गोद लिया था अब उसके नाम नयी उपलब्धि जुड़ गई है. प्रधानमंत्री का संसदीय आदर्श गांव जयापुर अब आम का बड़ा निर्यातक बन चुका है. पहले दुबई और अब लंदन के लोग भी प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव जयापुर के बनारसी लंगड़ा आम का स्वाद चख सकेंगे. अपने स्वाद पर गुमान लिए बनारसी लंगड़ा आम इठलाते हुए लंदन के सफर पर रवाना हुआ. बनारसी लंगड़ा आम की डेढ़ टन की पहली खेप को कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. राजा तालाब स्थित पेरिशबल कार्गो सेंटर में ही एक माह के अंदर पैकेजिंग सेंटर स्थापित किए जाने का निर्देश दिया बनारसी आम विदेशों में धूम मचाएगा, इसमें लंगड़ा और चौसा आम की उम्दा वैरायटी विदेश में रह रहे लोगों को काशी की मिट्टी के स्वाद से परिचय कराएगी. विदेशों में लागतार बढ़ रही बनारसी आम की डिमांड से किसानों में उत्साह है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सांसद आदर्श गांव जयापुर का बनारसी लंगड़ा आम लंदन की बाजारों में पहुंचते ही वहां के बाजारों की रौनक बढ़ा देगा.

बनारसी लंगड़ा आम अपनी मौजूदगी से पूरे लंदन की बाजार को गुलजार करेगा. इसके साथ ही वहां के लोग अब फलों के राजा के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त बनारसी लंगड़ा का स्वाद चख सकेंगे. वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल राजा तालाब स्थित पेरिशबल कार्गो सेंटर से बनारसी लंगड़ा आम के डेढ़ मीट्रिक टन के पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर लंदन की यात्रा पर जाने के लिये रवाना किया. इसके साथ उन्होंने 12 मीट्रिक टन बनारसी लंगड़ा और चौसा आम के खेप को बेंगलुरु के सुपरमार्केट के लिए भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श गांव जयापुर की “जया सीड्स प्रोड्यूसर कंपनी किसान संघ” द्वारा रविवार को लंदन भेजा गया. आम पहले लखनऊ पहुंचेगा और मैंगो पैकहाउस रहमान खेड़ा में उसे पैक किया जाएगा, फिर वह लखनऊ हवाई अड्डे से एयर इंडिया के विमान से दिल्ली के रास्ते लंदन जायेगा.

Post navigation

Previous: बीते 24 घंटों के अंदर देश में 11 हजार 502 नए मामले आए सामने। …
Next: कोरोना काल में एक और झटका जम्मू-कश्मीर में सुबह भूकंप के हुए झटके महसूस। ……

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.