Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना काल में एक और झटका जम्मू-कश्मीर में सुबह भूकंप के हुए झटके महसूस। ……
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना काल में एक और झटका जम्मू-कश्मीर में सुबह भूकंप के हुए झटके महसूस। ……

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

जम्मू-कश्मीर में सोमवार तड़के सुबह 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने बताया कि इससे किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि यह भूकंप सुबह चार बजकर 36 मिनट पर आया और यह पांच किलोमीटर की गहराई पर था. साथ ही उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 2-3 महीनों में देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस दौरान राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. पिछले 45 दिनों में दिल्ली-एनसीआर की धरती पर 10 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, ज्यादातर भूकंप की तीव्रता कम रही.कल गुजरात में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 आंकी गई थी. बताया गया कि राजकोट से 122 किमी उत्तर-पश्चिम में भूकंप का केंद्र रहा. गुजरात में आए भूकंप के कारण लोगों ने अपने घरों को हिलता हुआ महसूस किया. इस बीच कई जगह लोग अपने घरों के बाहर दिखे, लोगों में भूकंप से डर का माहौल साफ देखने को मिला. भूकंप के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कच्छ, राजकोट और पाटन के कलेक्टर से बातचीत की.

Post navigation

Previous: पीएम मोदी के आदर्श गांव जयापुर आम का बना बड़ा निर्यातक। ……
Next: मिलेगी गर्मी से राहत लखनऊ सहित इन जिलों में प्री मानसून बारिश। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.