Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ट्विटर पर CM योगी ने पछाड़ा प्रियंका-मायावती को। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

ट्विटर पर CM योगी ने पछाड़ा प्रियंका-मायावती को। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोरोना काल में किए गए कार्यो को सोशल मीडिया में लोग सराह रहे हैं. सोमवार को उनके ट्विटर अकाउंट पर 1 करोड़ फॉलोवर हो गए. योगी के ट्विटर अकाउंट ‘माइयोगीआदित्यनाथ’ पर फॉलोवर की तादाद 10 मिलियन (1 करोड़) से ज्यादा हो गई और सबसे खास बात यह है कि सभी फॉलोवर पूरी तरह ऑर्गेनिक हैं. 30 मार्च से आज तक तकरीबन 25 लाख फॉलोवर बढ़े हैं.

सोमवार को देश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (5.85 करोड़) और अमित शाह (2.88 करोड़) को छोड़ दें तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (1.74 करोड़), (राहुल गांधी 1.47 करोड़) और अरविंद केजरीवाल (1.94 करोड़) जबकि अखिलेश यादव (1.21 करोड़) ही आगे हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा (20.3 लाख), मायावती (10.1 लाख) जैसी चर्चित हस्ती भी योगी से काफी पीछे हैं अपनी विशिष्ट कार्यशैली के चलते लोगों के बीच लोकप्रिय योगी आदित्यनाथ ने 17 सितंबर, 2015 को ट्विटर की वर्चुअल दुनिया में एंट्री की थी. 21 मई, 2016 से वह नियमित रूप से एक्टिव हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तीन दिन बाद 22 मार्च, 2017 को उनका ट्विटर अकाउंट ट्विटर से वेरिफाइड हुआ.

योगी का ट्विटर हैंडल है ‘@myogiadityanath’ जिसमें ‘m’ का अर्थ महंत है. योगी नाथपंथ के मुखिया हैं और इस पंथ के सबसे बड़े मंदिर श्री गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर भी हैं. फेसबुक पर योगी के करीब 62 लाख 71 हजार 656 फॉलोवर हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नोएडा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू ,मरीजों की संख्या एक हजार के पार। ….
Next: क्या भारत चीन में होगा युद्ध ? अगर हुआ तो भारत की स्थिति है बेहद मजबूत। ……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 34 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 38 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.