Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नोएडा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू ,मरीजों की संख्या एक हजार के पार। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

नोएडा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू ,मरीजों की संख्या एक हजार के पार। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है. सोमवार को वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा चार अंकों में पहुंच गया है. सोमवार को बीते 24 घंटे में 76 संक्रमितों के मिलने से प्रशासन नई रणनीति बनाने में जुट गया है. इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1085 हो गई है. इनमें 74 क्रॉस नोटिफाइड और 1011 गौतमबुद्ध नगर के निवासी हैं. जिले में अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 510 हो गई है. फिलहाल 489 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. वायरस के संक्रमण से अब तक 12 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. सोमवार को हालांकि तीन लोगों की मौत हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वे दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें सेक्टर-76 निवासी 74 साल के व्यक्ति, नोएडा के सेक्टर-31 के निठारी गांव निवासी 24 साल का युवक और सेक्टर-57 निवासी 29 साल का युवक शामिल है. ये लोग दिल के गंभीर बीमारी से पीड़ित थे.

डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में 74 मरीज क्रॉस नोटिफाइड हैं. इनमें 23 मरीज दिल्ली के, 11 गाजियाबाद, एक आंध्र प्रदेश, 1 वेस्ट बंगाल, 01 आगरा, 02 हापुड़, 08 बुलंदशहर, 02 अलीगढ़ और 01 हरियाणा के हैं. तीन मरीजों की दो बार एंट्री हुई है. जबकि 13 मरीज की एंट्री पहले ही की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल 12 संवेदनशील स्थानों पर कैंप लगाकर जांच की जा रही है. उनमें ममूरा, निठारी, सर्फाबाद, हरौला, सेक्टर-8, 9, 10 शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर कुल 723 लोगों की स्क्रीनिंग की गई. इनमें 15 लोगों को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

Post navigation

Previous: केविन रॉबर्ट्स ने चीफ एग्जीक्यूटिव ने अपने पद से दिया इस्तीफा। …..
Next: ट्विटर पर CM योगी ने पछाड़ा प्रियंका-मायावती को। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.