Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अभिषेक बच्चन अब अपने डिजिटल डेब्यू के लिए है पूरी तरह तैयार। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अभिषेक बच्चन अब अपने डिजिटल डेब्यू के लिए है पूरी तरह तैयार। …

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

एक्टर अभिषेक बच्चन अब अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं. हाल ही में उनकी आने वाली वेब सीरीज ‘ब्रीद : इन टू द शैडोज’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है. यह क्राइम थ्रिलर अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसके साथ बॉलीवुड के चहेते अभिनेता अभिषेक बच्चन अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं. इस सीरीज में अमित साध एक बार फिर से सीनियर इंस्पेक्टर कबीर सावंत की अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे इस वेब सीरीज को 10 जुलाई, 2020 में रिलीज किया जाएगा. इसे दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज में अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक एक डार्क और इंटेंस मिजाज को दर्शाता है, जहां वह एक गुमशुदा बच्चे के पोस्टर पर एक गहन लुक साझा करते हुए नजर आ रहे हैं. उनका यह लुक रहस्यपूर्ण और प्रभावशाली मालूम पड़ रहा है

इसके फर्स्ट लुक को लेकर अभिषेक ने कहा, अमेजन ओरिजिनल ‘ब्रीद : इन टू द शैडोज’ के साथ मेरा डिजिटल ऑन-स्क्रीन डेब्यू करने का रोमांच हाल ही में पिछले शुक्रवार को की गई घोषणा के साथ अधिक बढ़ गया है.उन्होंने आगे कहा, शो की लॉन्च की तारीख की घोषणा के बाद से मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, उसने नए दर्शकों के साथ जुड़ने के मेरे विश्वास को और ²ढ़ कर दिया है. मैं अपनी पहली डिजिटल सीरीज शुरू करने को लेकर खुश हूं जो रोमांचक, शैली-परिभाषित कंटेंट का एक आदर्श उदाहरण है जिसे अब हम अपनी सुविधानुसार इसे ग्रहण करने में सक्षम हैं निर्देशक मयंक शर्मा ने भवानी अय्यर, विक्रम तुली और अरशद सैयद के साथ मिलकर सीरीज लिखी है. ट्रेलर 1 जुलाई को लॉन्च होने वाला है और यह सीरीज 10 जुलाई से एमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

Post navigation

Previous: तपती गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर।
Next: फिच ने भारत की रेटिंग स्थिर से निगेटिव किया,इकनॉमी में आएगी 5 फीसदी की गिरावट……

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.