Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फिच ने भारत की रेटिंग स्थिर से निगेटिव किया,इकनॉमी में आएगी 5 फीसदी की गिरावट……
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

फिच ने भारत की रेटिंग स्थिर से निगेटिव किया,इकनॉमी में आएगी 5 फीसदी की गिरावट……

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
5b1b5f176acab0d137cf2cb716bb2a84_342_660

मूडीज के बाद अब फिच रेटिंग्स ने भी भारत की सॉवरेन रेटिंग्स घटा दी है. एजेंसी ने भारत की रेटिंग स्थिर से निगेटिव कर दी है. एजेंसी ने भारत की कमजोर ग्रोथ संभावना और चीन से विवाद की वजह से आने वाली दिक्कतों को देखते हुए रेटिंग घटाई है.एजेंसी का कहना है कि कमजोर ग्रोथ की वजह से इकनॉमी पर सार्वजनिक कर्ज का बोझ बढ़ जाएगा रेटिंग एजेंसी ने भारत की रेटिंग स्थिर से निगेटिव किया है लेकिन BBB- रेटिंग बरकरार रखी है. यह निवेश की सबसे निचली रेटिंग है. फिच ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से भारत की जीडीपी में पांच फीसदी की गिरावट आएगी. रेटिंग एजेंसी के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से भारत का इस साल का ग्रोथ आउटलुक काफी कमजोर हो गया है

फिच ने चीन के साथ भारत के टकराव के बाद इसके जियो-पॉलिटिकल जोखिम का जिक्र किया है. हालांकि सरकार ने इससे पहले मूडीज और दो अन्य रेटिंग एजेंसियों के आकलन से असहमति जताते हुए कहा था कि भारत बेहतर रेटिंग का हकदार है. मूडीज की ओर से रेटिंग घटाने के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार के. सुब्रमण्यम ने कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है और यह अपने कर्जे चुकाने में पूरी तरह सक्षम है. मोदी सरकार ने कोरोना संकट से निपटने लिए मजबूत कदम उठाए हैं. अर्थव्यवस्था पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिषेक बच्चन अब अपने डिजिटल डेब्यू के लिए है पूरी तरह तैयार। …
Next: गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत प्रवासी मजदूरों को मिलेगा रोजगार पीएम मोदी कल करेंगे लॉन्च….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.