Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत प्रवासी मजदूरों को मिलेगा रोजगार पीएम मोदी कल करेंगे लॉन्च….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत प्रवासी मजदूरों को मिलेगा रोजगार पीएम मोदी कल करेंगे लॉन्च….

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

देश में लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर प्रवासी मजदूर बेरोजगार हो गए हैं. सरकार अब इन प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए 50 हजार करोड़ की स्कीम लॉन्च करने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इन प्रवासी मजदूरों के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की रोजगार स्कीम का ऐलान करेंगे.गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत उन छह राज्यों में लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा, जहां लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक प्रवासी मजदूर अपने घर लौटे हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू होने वाली इस योजना के तहत घर लौटे प्रवासी मजदूरों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी. शनिवार को प्रधानमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस योजना का उद्घाटन करेंगे.

इसमें बिहार की सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी मौजूद रहेंगे. यह योजना खगड़िया जिले के तेलिहर गांव से लॉन्च की जाएगी.इस रोजगार अभियान के तहत बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा के उन 116 जिलों को कवर किया जाएगा, जिनमें 25 हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूर होगे. इससे घर लौटने वाले दो तिहाई प्रवासी मजदूर इस रोजगार अभियान के दायरे में आ जाएंगे.यह स्कीम 12 अलग-अलग मंत्रालयों का मिला-जुला प्रयास है. इसमें ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सड़क परिवहन और राजमार्ग, खनन, पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण, रेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, नई और अक्षय ऊर्जा, दूरसंचार और कृषि मंत्रालय शामिल हैं. वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इससे अर्थव्यवस्था को एक मजबूत आधार मिलेगा और हालात सही दिशा की ओर बढ़ेंगे.

Post navigation

Previous: फिच ने भारत की रेटिंग स्थिर से निगेटिव किया,इकनॉमी में आएगी 5 फीसदी की गिरावट……
Next: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों को दिया बड़ा तोहफा। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.