Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में पीएसी जवान समेत 23 लोगों में मिला कोरोना मचा हड़कंप। ……
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ में पीएसी जवान समेत 23 लोगों में मिला कोरोना मचा हड़कंप। ……

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
16_06_2020-cororna_virus_in_lucknow_latest_update_20397695

राजधानी में शुक्रवार को केजीएमयू के एक चिकित्सक और एक पीएसी जवान समेत 23 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। ऐसे में राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 727 हो गई है। संक्रमित मरीजों में पांच महिलाएं और 18 पुरुष शामिल हैं। संक्रमितों में ठाकुरगंज का एक, मौलवीगंज का एक, रेलवे कॉलोनी का एक, आलमबाग का दो, विराट खंड के दो, विकासखंड का एक, पार्क रोड का एक, कमता चिनहट में तीन, अवध विहार में दो, रहीमाबाद में एक, विवेकखंड में एक, विधायकपुरम में एक, पीएसी जवान एक, इंदिरानगर में एक, मीना मार्केट में एक, तेलीबाग में एक, शाहमीना रोड का एक रोगी पाए गए हैं। उधर, केजीएमयू के कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे जूनियर डॉक्टर में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। वह क्वारंटाइन पीरियड में चल रहे थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं, अब शहर में कुल 32 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं अस्पतालों में संदिग्ध मरीज की मौत पर परिवारजन को शव तुरंत दे दिया जाएगा। स्टाफ शव से कोविड-19 जांच के लिए नमूना ले लेगा। इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत परिवारजन को शव सौंप दिया जाएगा। अभी रिपोर्ट आने पर ही शव दिया जाता था। इस दौरान मरीजों को 12 से 24 घंटे तक इंतजार करना पड़ता था

कोरोना संक्रमण से मुक्त हो रहे मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को केजीएमयू से दो कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। घर भेजने से पहले इन सभी को सैनिटाइज कराया गया और अगले 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहने के नियम समझाए गए। इस दौरान बरते जाने वाले सभी एहतियात के प्रति जागरूक किया गया। दोनों कोरोना मरीज करीब भर्ती होने के करीब दो हफ्ते बाद डिस्चार्ज हुए हैं राजाजीपुरम सेक्टर 12 स्थित पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क के पास एक परिवार के तीन लोग कोरोना पाजीटिव आने के बाद नगर निगम ने गुरुवार की रात इलाके के छह प्वाइंटों पर बैरीकेडिंग लगाकर सील किया। शुक्रवार सुबह नगर आयुक्त डा इन्द्रमणि त्रिपाठी ने इलाके का निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों को सैनिटाइजेशन का निर्देश भी दिया। पूर्व में इस इलाके के सील नहीं होने पर एक स्थानीय व्यक्ति ने सीएम योगी को ट्वीट भी किया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गरीब कल्याण रोजगार अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे लॉन्च। …..
Next: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार श्रमिकों की होगी अहम भूमिका। …..

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 11 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 12 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.