Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गरीब कल्याण रोजगार अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे लॉन्च। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

गरीब कल्याण रोजगार अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे लॉन्च। …..

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब प्रवासी श्रमिकों के लिए 50 हज़ार करोड़ रुपये की रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत करेंगे. इस योजना का नाम ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ है कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 22 मार्च से 31 मई तक लॉकडाउन लागू किया था. इस बीच कई प्रवासी मजदूर शहरों से गांवो की तरफ वापस लौट गए. हलांकि, गांवो में मजदूरों को दो वक्त की रोटी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. मजदूरों की इस समस्या को देखते हुए ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ नाम की यह योजना उन छह राज्यों पर केंद्रित रहेगी, जहां सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर वापस लौटे हैं बीते गुरूवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा था कि इस बड़ी योजना से वापस घर लौटे श्रमिकों को सशक्त किया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा था कि इस स्कीम से मजदूरों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा सीतारमण ने कहा इस योजना के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और ओड़िशा के 116 जिलों में प्रत्येक राज्य से 25-25 हज़ार श्रमिकों को चुना गया है. इन जिलों में करीब 66 प्रतिशत मजदूर वापस लौटे हैं आपको बता दें कि पीएम मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये 20 जून को ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ की शुरुआत करेंगे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का फायदा पश्चिम बंगाल के लोगों को नहीं मिलेगा. ग्रामीण विकास मंत्री एन एन सिन्हा ने कहा कि जिस वक्त इस योजना को तैयार किया जा रहा था, उस समय पश्चिम बंगाल ने अपने घर लौटने वाले श्रमिकों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया था. यदि हमें आंकड़ा मिलता है, तो भविष्य में हम निश्चित उन्हें भी इसमें शामिल करेंगे.

Post navigation

Previous: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा……
Next: लखनऊ में पीएसी जवान समेत 23 लोगों में मिला कोरोना मचा हड़कंप। ……

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.