Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुशांत के परिवार से भेंट की: बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुशांत के परिवार से भेंट की: बिहार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है. हर कोई इस बेहतरीन कलाकार को याद कर रहा है. उसकी याद में रो रहा है.

कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सुशांत सिंह राजपूत के पटना वाले घर में उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी. अब इसी कड़ी में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुशांत के परिवार से भेंट की है.

सुशील कुमार मोदी ने सुशांत के निधन पर शोक जताया है और एक्टर को श्रद्धांजलि दी है. उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी मुलाकात की कुछ फोटो शेयर की हैं.

उन फोटो को शेयर करते हुए सुशील कुमार मोदी ने लिखा है- दिवंगत फ़िल्म अभिनेता स्व. सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिल सांत्वना देते हुए.

अब बता दें क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की पैदाइश बिहार की थी, इसलिए बिहार के नेताओं का उनके घर में आना-जाना लगा हुआ है. सुशांत सिंह राजपूत ने 14 फरवरी को अपने मुंबई वाले फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी.

बताया जा रहा है कि एक्टर लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे. पुलिस इस समय इस मामले की जांच कर रही है. सुशांत जुड़े हर शख्स से बातचीत की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं कुछ दिन पहले ही करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई थी.

पुलिस ने उन से लगातार 9 घंटे तक पूछताछ की थी. सुशांत की पीआर गतिविधियों को हैंडल करने वालीं राधिका निहलानी और पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के भी बयान दर्ज किए गए हैं. पुलिस ये समझने की कोशिश कर रही है कि सुशांत ने आखिर सुसाइड जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: “हम परमाणु युग में हैं और हम डंडे से मार कर रहे हैं: CM कैप्टन अमरिंदर सिंह
Next: मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का सहारा बने: सलमान खान

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.