Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का सहारा बने: सलमान खान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का सहारा बने: सलमान खान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बात सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के खिलाफ जमकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। ट्विटर पर कलाकारों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी गई है।

इन कलाकारों में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। इस बीच सलमान ने अपने फैंस से अपील की है कि वो सुशांत के फैंस का साथ दें।

सलमान खान ने एक ट्वीट कर लिखा है, ‘मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।’

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई जगहों पर सलमान खान के पुतले जलाए जा रहे हैं। बिहार में उनके बीइंग ह्यूमन शोरूम से उनकी तस्वीरें हटा दी गई हैं। इसके साथ ही जिन जगहों पर सलमान के पोस्टर लगे हैं लोग उन्हें भी उतार कर जला रहे हैं।

अनुराग कश्यप के भाई और दबंग के निर्देशक रहे अभिनव कश्यप ने सलमान और उनके परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनव का कहना है कि इस फिल्म के दौरान सलमान खान और उनके परिवार ने उनके साथ बहुत नाइंसाफी की। उन्होंने मुझसे ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी भी छीन ली। वह कहते हैं कि अब हालत ऐसी है कि उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम भी नहीं देता।

सोनू निगम ने एक वीडियो साझा कर कहा कि अगर जल्द ही म्यूजिक इंडस्ट्री में भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो संभव है कि यहां भी आत्महत्या की खबर सुनाई दे।

यही नहीं सोनू निगम ने नाम लिए म्यूजिक कंपनियों और एक अभिनेता पर भी निशाना साधा। सोनू निगम ने कहा ‘कई बार मेरे साथ ये हो चुका है कि मुझसे गाने गवाए गए लेकिन एक अभिनेता जिस पर खुद आरोप लगे हैं वो आकर मना कर देता है कि इसके गाने मत रखो।

उसने अरिजीत सिंह के साथ भी यही किया है। एक-एक गाने को नौ-नौ लोगों से गवाते हैं। म्यूजिक कंपनियों का कहना होता है कि अगर तुम मेरी कंपनी के आर्टिंस्ट हो तो मैं तुम्हें काम दूंगा वरना नहीं दूंगा। मुझे लगता है कि ये ठीक नहीं है।’

फिल्मों को अलविदा कह चुके पूर्व अभिनेता साहिल खान ने कहा था कि दो बड़े खान स्टार्स के साथ मैग्जीन पर मेरी फोटो छपी थी। यही बात एक खान अभिनेता को खराब लग गई और उन्होंने मुझे फिल्मों से निकलवा दिया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुशांत के परिवार से भेंट की: बिहार
Next: हमने चीन के दोगुने सैनिक मारे मगर चीन कभी नहीं बताएगा कि उसके कितने सैनिक मारे गए: जनरल वीके सिंह

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.