Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोविड-19 के दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोविड-19 के दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि सब को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई! प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है।

उन्होंने कहा, मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच, विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।

महामारी के बीच इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल माध्यमों के जरिए मनाया जा रहा है। छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में लोगों से अपील की कि वे कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस बार यह दिवस अपने घरों में ही मनाएं।

पीएम मोदी ने कहा कि ये समय दूरी बनाए रखने का है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग दूरी को खत्म करता है? योग चीजों को जोड़ता या एकसाथ लाता है। उन्होंने कहा कि योग मन और शरीर के बीच की दूरी को समाप्त करता है, जो कई समस्याओं की जड़ है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हमने चीन के दोगुने सैनिक मारे मगर चीन कभी नहीं बताएगा कि उसके कितने सैनिक मारे गए: जनरल वीके सिंह
Next: ऑनलाइन पढ़ाई करने से बच्चों की आंखें खराब हो सकती है गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.