Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हमने चीन के दोगुने सैनिक मारे मगर चीन कभी नहीं बताएगा कि उसके कितने सैनिक मारे गए: जनरल वीके सिंह
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

हमने चीन के दोगुने सैनिक मारे मगर चीन कभी नहीं बताएगा कि उसके कितने सैनिक मारे गए: जनरल वीके सिंह

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
himachal-china-border

केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने शनिवार को खुलासा किया कि भारत ने भी चीनी सैनिकों को बंदी बनाया था और दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैनिक लौटाए हैं।

उन्होंने दावा किया कि चीन के दोगुने सैनिक मारे गए थे। जनरल वीके सिंह ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि झड़प के दौरान इसी तरह हमने भी चीनी सैनिकों को दबोचा था और बाद में उन्हें लौटा दिया गया।

उन्होंने कहा कि चीन कभी नहीं बताएगा कि उसके कितने सैनिक मारे गए हैं। उसने 1962 के युद्ध में भी संख्या नहीं बताई थी और इस बार भी वह हताहतों की संख्या नहीं बताएगा।

जनरल सिंह ने गूगल मैप की मदद से बताया गलवां घाटी में भारत के पास जो इलाका था, वो आज भी हमारे पास ही है। स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि गलवां घाटी में दोनों सेनाओं के विवाद की जड़ पेट्रोल प्वाइंट-14 है, जिस पर हमारा नियंत्रण है। घाटी के एक हिस्से पर चीन 1962 से बैठा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का सहारा बने: सलमान खान
Next: कोविड-19 के दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.