Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान हुए कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान हुए कोरोना पॉजिटिव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
paa-380x214

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम में शामिल हैं. इसी हफ्ते टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है. कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान में कोरोना के किसी तरह के लक्षण नहीं मिले थे.

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 28 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होना हैं. इंग्लैंड में PAK टीम को तीन मैचों की टेस्ट और इतने ही टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड पहुंचने पर पाकिस्तान टीम डर्बीशायर में 14 दिन क्वारनटीन रहेगी. इस दौरे के लिए पाकिस्तान ने 29 सदस्यीय टीम चुनी है.

तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और बल्लेबाज हारिस सोहेल व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड दौरे से पहले ही हट गए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा था, ‘आमिर ने इसलिए हटने का फैसला किया, क्योंकि वह अगस्त में अपने दूसरे बच्चे के जन्म पर यहां रहना चाहते हैं, जबकि हैरिस ने कोविड-19 महामारी के कारण दौरे से हटने का विकल्प चुना.’

इसके अनुसार, ‘पाकिस्तान अगस्त और सितंबर में खेले जाने वाले तीन टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 28 खिलाड़ियों और 14 खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ को भेजेगा.’

सरफराज अहमद को इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की 29 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. कोच मिस्बाह उल हक ने कहा था कि सरफाज मौजूदा विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के बाद विकल्प के रूप में दूसरे विकेटकीपर होंगे. वहीं, पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा था, ‘सरफराज टी-20 में पाकिस्तान की पहली पसंद होंगे और टेस्ट में वह दूसरे.’

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे. इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर शेयर की थी.कोरोना महामारी के दौरान आफरीदी पाकिस्तान में लगातार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस पार्टी ने चीन के साथ MoU साइन किया फिर भारत की ज़मीन भी उन्हें सरेंडर कर दी: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
Next: यूपी की राजनीती में हडकंप: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी हुए कोरोना पॉजिटिव

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.