Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस पार्टी ने चीन के साथ MoU साइन किया फिर भारत की ज़मीन भी उन्हें सरेंडर कर दी: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कांग्रेस पार्टी ने चीन के साथ MoU साइन किया फिर भारत की ज़मीन भी उन्हें सरेंडर कर दी: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

चीन को लेकर बॉर्डर पर जारी विवाद के बीच देश में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है. कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने चीन के सामने हाथ खड़े कर दिए. अब भारतीय जनता पार्टी भी आक्रामक है, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी को घेरा और चीनी पार्टी के साथ कनेक्शन सामने रखा.

मंगलवार को अपने ट्वीट में जेपी नड्डा ने लिखा कि सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ MoU साइन किया. फिर कांग्रेस ने चीन के सामने ज़मीन सरेंडर कर दी.

और जब डोकलाम हुआ तो राहुल गांधी चीनी दूतावास में मुलाकात के लिए गए और अब जब तनाव है तो राहुल गांधी देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं.

बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं, क्या ये MoU का असर है?

बता दें कि 2008 में बीजिंग ओलंपिक के दौरान जब यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीन गए थे, तब कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के बीच समझौता हुआ था. ये समझौता शी जिनपिंग की मौजूदगी में ही हुआ था.

बीजेपी लगातार इसी को आधार बनाकर कांग्रेस को घेर रही है. इससे पहले सोमवार को जेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह पर पलटवार किया था और आरोप लगाया था कि यूपीए के कार्यकाल में चीन ने कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ की, लेकिन तब की सरकार ने कुछ नहीं किया था.

गलवान घाटी में 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए. इसी घटना के बाद से देश में गुस्सा है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान के बाद राहुल गांधी का आरोप है कि चीनी सेना हमारी जमीन में घुस गई है और सरकार सो रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दुनिया के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन मिलने में ढाई साल का वक्त लग सकता है: WHO
Next: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान हुए कोरोना पॉजिटिव

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.