Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना संकट: अब अगले सेमेस्टर में प्रमोट होंगे कॉलेज के सभी छात्र शिवराज सरकार का बड़ा फैसला
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कोरोना संकट: अब अगले सेमेस्टर में प्रमोट होंगे कॉलेज के सभी छात्र शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

कोरोना संकट के मद्देनजर शिवराज सरकार ने हायर एजुकेशन और टेक्निकल एजुकेशन के छात्रों के लिए बड़ा फैसला किया है. अब स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष के अलावा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिए उनके गत वर्ष/सेमेस्टर के अंकों/आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा/सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाएगा.

साथ ही स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर फोर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थियों के पूर्व वर्षों/ सेमेस्टर्स में से सर्वाधिक अंक प्राप्त परीक्षा परिणाम को प्राप्तांक मानकर अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के रिजल्ट्स घोषित किये जाएंगे. हालांकि, ऐसे स्टूडेंट्स जो एग्जाम देकर और सुधार चाहते हैं, उनके पास एग्जाम देने का विकल्प भी रहेगा.

सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मध्य प्रदेश में स्नातक, स्नातकोत्तर के 17 लाख 77 हजार परीक्षार्थी हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश में स्कूल खोलने का फैसला 31 जुलाई को एक समीक्षा बैठक के बाद लिया जाएगा. वहीं जो छात्र किसी कारणवश 12वीं की परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उनके लिए एक बार फिर परीक्षा आयोजित की जाएगी.

गौतरलब है कि कोरोना महामारी का असर स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई और भविष्य पर भी पड़ रहा है. मार्च महीने के बाद से ही देशभर में स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद हैं.

छात्रों की परीक्षाओं को भी रद्द करना पड़ा है. ऐसे में कई राज्य सरकारों ने छात्रों की परीक्षाएं रद्द कर उन्हें अगली कक्षा या सेमेस्टर में प्रवेश देने का ऐलान किया है.

Post navigation

Previous: सैफ अली खान ने दिया नेपोटिज्म को लेकर बड़ा बयान कहा। ..
Next: दवाओं की हाईडोज से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.