Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दवाओं की हाईडोज से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दवाओं की हाईडोज से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Sadhvi-Pragya

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई. वह भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं. फिलहाल, उन्हें घर ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन की शुरुआत से ही बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का दिल्ली में इलाज चल रहा था. अनलॉक की शुरुआत के बाद बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा भोपाल लौट आई थीं और आज वह बीजेपी दफ्तर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं.

कार्यक्रम में पहुंचने के थोड़ी देर बाद बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगा. पास में मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ से उन्होंने अपनी तकलीफ को बताया. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें कुर्सी पर बैठाया गया और पानी पिलाया गया.

फिलहाल, बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उनके घर पर ले जाया गया है, जहां एक मेडिकल टीम भी पहुंच गई है. मेडिकल टीम उनकी जांच करेगी.

साध्वी प्रज्ञा की आंखों का इलाज चल रहा है. इस वजह से उन्हें हाईडोज दवाएं खानी पड़ रही हैं. माना जा रहा है कि इस वजह से उनकी तबीयत खराब हुई होगी.

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के करीबियों का कहना है कि उनकी तबीयत फिलहाल ठीक है. दवाओं की हाईडोज की वजह से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने से परहेज करती हैं, लेकिन वह आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना संकट: अब अगले सेमेस्टर में प्रमोट होंगे कॉलेज के सभी छात्र शिवराज सरकार का बड़ा फैसला
Next: जनता के सहयोग के बिना मोदी सरकार कोरोना की जंग को नहीं जीत सकती: नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.