Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने वाले सब इंस्पेक्टर देविंद्र सिंह को ‘शक्तिमान’ का खिताब मिला
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने वाले सब इंस्पेक्टर देविंद्र सिंह को ‘शक्तिमान’ का खिताब मिला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ssp-shailendra-mishra_1592891755

हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने वाले सब इंस्पेक्टर देविंद्र सिंह को ‘शक्तिमान’ का भी खिताब मिल गया है। दूरदर्शन पर शक्तिमान से धमाल मचाने वाले पहले सुपर हीरो मुकेश खन्ना ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा है।

शक्तिमान के बाद टीवी पर्दे पर अपने दूसरे बेहतरीन किरदार पितामह भीष्म की ओर से भी उन्होंने बीएसएफ के जवानों को आशीर्वाद दिया है।

ट्विटर पर एक्टर मुकेश खन्ना ने लिखा, सब इंस्पेक्टर देविंद्र सिंह ने उस ड्रोन को मार गिराया है। डीजी बीएसएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और डीसी कठुआ ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मैं इन जवानों को देश के शक्तिमान कहूंगा। पितामह भीष्म की तरफ से इन्हें विजयी भव का आशीर्वाद भी दूंगा। इनकी विजय में ही हम और हमारा देश सुरक्षित है।

शनिवार तड़के हीरानगर सेक्टर में रठुआ के नजदीक पाकिस्तान से भेजा गया ड्रोन बीएसएफ ने मार गिराया था। इसमें से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था।

बता दें कि भारत और चीन तनाव के बीच पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार घुसपैठ की कोशिश की जा रही हैं। इसे देखते हुए सुरक्षाबलों ने सीमा की निगरानी तेज कर दी है।

सेना की ओर से चॉपर के माध्यम से सीमावर्ती इलाकों में बहने वाले नालों की चौकसी कड़ी कर दी है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से इन दिनों आईबी से घुसपैठ की कोशिश तेज कर दी गई है।

इस बीच ड्रोन से हथियार गिराकर इन्हें आतंकियों तक पहुंचाने की फिराक में है। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस समय कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

सोमवार को सेना के एक चॉपर ने जिले के बबर नाला पर काफी देर तक उड़ान भरी व नाले को पूरी तरह से खंगाला। इसके बाद बंई नाले पर चॉपर ने कई चक्कर लगाए और हाईवे तक नजर रखी।

रविवार को भी पुलिस और सुरक्षाबलों ने सीमा की ओर बहने वाले नदी-नालों पर तलाशी अभियान चलाया था। रात के समय भी नदी नालों पर नाके बढ़ा दिए गए हैं।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसएमई सम्मलेन को किया संबोधित…
Next: चिराग पासवान ने सुशांत आत्महत्या केस में जांच की मांग की CM उद्धव ठाकरे से

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.