Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसएमई सम्मलेन को किया संबोधित…
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसएमई सम्मलेन को किया संबोधित…

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
23_06_2020-yogi_adityanath_1_20424879

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के एमएसएमई वर्चुअल सम्मेलन को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि, कोरोना संकट के इस वैश्विक आपदाकाल में हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व है.

जिनके दूरदर्शी एवं त्वरित निर्णय के कारण पूरे विश्व की तुलना में भारत सबसे कम प्रभावित देशों में शामिल हैं. आज हम आर्थिक, सामाजिक विकास की हर कड़ी को आगे लेकर बढ़ रहे हैं.

सीएम ने कहा कि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक थी, लेकिन बाद में प्रदेश सबसे पीछे हो गया. क्योंकि प्रदेश के लघु एवं मध्यम उद्योगों को तबाह किया गया. हर जिले में उसका एक उद्योग था, जिसमें उस जिले को महारत थी.

सीएम ने कहा कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में पीएम ने 20 लाख करोड़ का पैकेज घेाषित किया. लोकल को वोकल बनाने एवं लोकल के लिए वोकल बनने की देश से आह्वान किया.

देश ने आत्मनिर्भर भारत के पहले चरण में ही न केवल पीपीई किट बनाने की ओर कदम बढ़ाए बल्कि सेनेटाइजर के उत्पादन में नई छलांग लगाई है. देश के 28 राज्यों और कई देशों तक प्रदेश से सेनेटाइजर भेजा गया है. राज्य के अंदर पंचायतों, निगमों, स्कूलों, जिलों को मुफ्त में सरकार ने उपलब्ध कराया है.

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में जब सरकार ने पहला दीपोत्सव किया तब 51000 दीप पूरे प्रदेश से मंगाने पड़े, लेकिन माटी कला बोर्ड के द्वारा कुम्हारों को बिजली चालित चाक देने के बाद पिछले दीपोत्सव में केवल अयोध्या से ही 5.51 लाख दीपक सरकार को मिल गए. यह आत्मनिर्भर प्रदेश की एक झलक है.

Post navigation

Previous: कानपुर शेल्टर होम केस: योगी सरकार पर हमलावर हुईं मायावती, बोलीं- निष्पक्ष जांच हो…..
Next: पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने वाले सब इंस्पेक्टर देविंद्र सिंह को ‘शक्तिमान’ का खिताब मिला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.