Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हम ‘चीन के साथ व्यापार समझौता पूरी तरह से बरकरार रखेगे: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

हम ‘चीन के साथ व्यापार समझौता पूरी तरह से बरकरार रखेगे: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है कि चीन के साथ किया गया शुरुआती व्यापार समझौता अभी बरकरार है। हालांकि, इससे पहले व्हाइट हाउस के एक शीर्ष सलाहकार की टिप्पणी से ऐसा लगा था कि समझौते का कोई मतलब नहीं रह गया है, जिससे सोमवार को बाजार सहम गए।

इस संदर्भ में ट्रंप ने ट्वीट किया कि, ‘चीन के साथ व्यापार समझौता पूरी तरह से बरकरार है। उम्मीद है कि वह इस समझौते की शर्तों को निभाएंगे।’ अमेरिका का ट्रंप प्रशासन कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने में नाकाम रहने को लेकर चीन की कड़ी आलोचना करता रहा है।

राष्ट्रपति ट्रंप इस महामारी के फैलने के लिए चीन को दोषी ठहरा चुके हैं। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे सहयोग को लेकर संदेह बढ़ने लगा था।

वहीं, व्हाइट हाउस में व्यापार और विनिर्माण नीति के निदेशक पीटर नावारो ने फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा था, ‘यह समाप्त हो चुका है।’ उनसे चीन के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर सवाल पूछा गया था।

हालांकि, बाद में एसोसियेटिड प्रेस द्वारा पूछे जाने पर नावारो ने कहा कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से हटकर लिया गया है, उनके कथन का व्यापार समझौते से कोई लेना देना नहीं है।

अमेरिका और चीन के बीच जनवरी में शुल्क को लेकर बढ़े तनाव के बीच व्यापार क्षेत्र में अंतरिम समझौता हुआ था। तब चीन ने अमेरिका के कई उत्पादों को खरीदने पर सहमति जताई थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार में दलबदल का खेल शुरू रघुवंश प्रसाद ने राजद से दिया इस्तीफा, पांच एमएलसी ने भी छोड़ी पार्टी
Next: बड़ी खबर: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बीच मलेरिया और डेंगू ने भी किया हमला

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 11 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.