Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में दलबदल का खेल शुरू रघुवंश प्रसाद ने राजद से दिया इस्तीफा, पांच एमएलसी ने भी छोड़ी पार्टी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

बिहार में दलबदल का खेल शुरू रघुवंश प्रसाद ने राजद से दिया इस्तीफा, पांच एमएलसी ने भी छोड़ी पार्टी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
5ef1e79603bdd

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में दलबदल का खेल शुरू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को दोहरा झटका लगा है। राजद के पांच विधान पार्षद पार्टी छोड़कर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो गए हैं।

वहीं, राजद के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब ऐसे में विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के सामने बड़ा संकट उभर गया है।

राजद छोड़ने वाले पार्षदों में एमएलसी संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय के नाम शामिल हैं। सभी पार्षदों ने विधान परिषद के कार्यकारी सभापति को इस संबंध में चिट्ठी सौंप दी है।

बता दें कि इन नेताओं के पार्टी छोड़ने के कयास लंबे समय से लगाए जा रहे थे, क्योंकि ये सभी तेजस्वी यादव और पार्टी को लेकर खुलेआम बयानबाजी करते रहे हैं। यह भी पढ़ें: बिहारः राजद के मौन पर महागठबंधन में तकरार ही तकरार

वहीं, राजद के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रघुवंश प्रसाद फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और पटना के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रसाद समेत पार्टी के बड़े नेता बाहुबली रामा सिंह को पार्टी में शामिल कराए जाने को लेकर नाराज हैं।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि रघुवंश प्रसाद सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता जल्द ही राजद छोड़ सकते हैं। बता दें कि जेडीयू और भाजपा की तरफ से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि चुनाव के पहले ही राजद के कई विधायक पार्टी छोड़कर उनके तरफ आ सकते हैं।

सत्तारूढ़ दल के नेताओं का दावा है कि राजद के ज्यादातर विधायक तेजस्वी के नेतृत्व को लेकर नाराज हैं और जल्द ही वे भी पार्टी छोड़ सकते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आयुर्वेद से बनी कोरोनिल दवाई अगले सात दिनों में पतंजलि के स्टोर पर मिलेगी: बाबा रामदेव
Next: हम ‘चीन के साथ व्यापार समझौता पूरी तरह से बरकरार रखेगे: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 11 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.