Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बीच मलेरिया और डेंगू ने भी किया हमला
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

बड़ी खबर: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बीच मलेरिया और डेंगू ने भी किया हमला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
default

साल 2020 में राजधानी दिल्ली एक के बाद एक नई परेशानी का सामना कर रही है। पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली में पहले तो कोरोना संक्रमण तेजी से फैल गया।

दूसरी ओर भूकंप के कई झटकों ने भविष्य के संभावित खतरे को लेकर चिंता बढ़ा दी। अभी दिल्ली इन संकटों से उबर भी नहीं पाई थी कि दो और बीमारियों ने यहां पैर पसारना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों की परेशानी और चिंता बढ़ गई है।

दिल्ली में आजकल मलेरिया और डेंगू के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी सप्ताह की बात करें तो मलेरिया और डेंगू, दोनों के एक-एक नए मामले सामने आए हैं। निगम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह उत्तरी और पूर्वी निगम में एक-एक मलेरिया का ताजा मामला सामने आया है।

इस महीने अब तक मलेरिया के कुल 12 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पिछले छह महीनों में इनकी संख्या 31 के पर पहुंच चुकी है। वहीं, दूसरी ओर डेंगू के कुल 19 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले महीने डेंगू के कुल मामलों की संख्या छह थी।

हालांकि, इस महीने चिकनगुनिया का एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है। इससे पहले ही चिकनगुनिया के 11 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना संकट के बीच राजधानी में अन्य बीमारियों का इस तरह बढ़ना वाकई चिंता की बात है।

मालूम हो कि दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 62 हजार के पार हो चुकी है। इनमें से 2233 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 36602 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं अब भी राजधानी में 23820 सक्रीय मामले हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हम ‘चीन के साथ व्यापार समझौता पूरी तरह से बरकरार रखेगे: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Next: इस वर्ष भारत से जाने वाले यात्रियों को हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 10 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.