Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इस वर्ष भारत से जाने वाले यात्रियों को हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

इस वर्ष भारत से जाने वाले यात्रियों को हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
mukhtar-abbas-naqvi_1590219243

कोरोना वायरस की वजह से इस साल भारत से कोई भी श्रद्धालु हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं जा सकेगा। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘हमने फैसला किया है कि इस वर्ष भारत से जाने वाले यात्रियों को हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा।

अब तक 2,30,000 से ज्यादा भारतीय मुसलमानों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया है। सभी का पैसा बिना किसी कटौती के नकद हस्तांतरण के जरिए वापस कर दिया जाएगा।’

इससे पहले 13 जून को सऊदी अरब के हज मंत्रालय और उमराह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि 1932 में किंगडम की स्थापना के बाद से पहली बार हज का सीजन रद्द करने पर सऊदी अरब के अधिकारी विचार कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा था कि मामले का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया गया है और विभिन्न परिदृश्यों पर विचार किया जा रहा है।

मार्च में सऊदी अरब ने दुनियाभर के देशों से कहा कि वे अपनी हज योजनाएं रद्द करें और उमराह तीर्थयात्रा को स्थगित कर दें। वहीं रॉयटर्स ने दो अधिकारियों के हवाले से बताया था कि सऊदी अरब हज के लिए इस वर्ष तीर्थयात्रियों की एक निश्चित संख्या को अनुमति दे सकता है।

इसके अलावा, बुजुर्गों के आने पर प्रतिबंध और अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच को बढ़ाने जैसे उपायों को भी सुझाया गया। बता दें कि भारत से औसतन हर साल लगभग दो लाख लोग हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं।

दुनिया के सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने अपने नागरिकों के हज यात्रा पर जाने पर रोक लगा दी है। इंडोनेशिया से हर साल 2,20,000 लोग हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बीच मलेरिया और डेंगू ने भी किया हमला
Next:  यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17,786 पहुंच गई

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.