Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आधे घंटे तक व्यापारी को पता ही नहीं चली गोली लगने की बात,हाथ में धंसे छर्रे
  • क्राइम
  • राज्य

आधे घंटे तक व्यापारी को पता ही नहीं चली गोली लगने की बात,हाथ में धंसे छर्रे

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
lko crime

लखनऊ- गोमतीनगर के खरगापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार शाम को परचून व्यापारी मुलहेराम यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली कंधे को छूकर निकल गई। स्थानीय लोग घायल को लोहिया अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।वहीं, पुलिस ने जांच पड़ताल में वारदात को संदिग्ध बताया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोगों ने ग्वारी चौराहे पर प्रदर्शन शुरू किया। देर रात 10 बजे तक पुलिस ने व्यापारी से तहरीर ली।

गोमतीनगर के ग्वारी गांव निवासी मुलहेराम यादव की गौतम मार्केट में परचून की दुकान है। 24 मई की रात दुकान बंद कर घर जाते समय मुलहे के बेटे सोनू यादव की गोली मार कर हत्या की गई थी। अब मुलहेराम ही दुकान संभालते हैं। सोमवार शाम वह दुकान से स्कूटी निकाल रहा था। तभी उनके हाथ में कोई चीज लगी। उस समय वह कुछ समझ नहीं सके। करीब आधे घंटा बाद जलन होने पर मुलहेराम डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां हाथ में छर्रे धंसने की जानकारी हुई।

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित दुबे के मुताबिक, मुलहे राम ने बाइक सवार दो युवकों के बारे में बताया है। वहीं, पड़ताल में पुलिस को मौके पर फायरिंग होने के सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

ग्वारी में हंगामा, पुलिस को घेरा

वारदात के कुछ देर बाद पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस पूछताछ करने मुलहे राम के घर गई। पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया। इस पर स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को घर के पास घेर लिया गया। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव से बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। सीओ ने मुलहे राम की सुरक्षा में एक सिपाही को भी तैनात कर दिया।

खरगापुर चौराहे पर किया प्रदर्शन
बेटे की हत्या के बाद पिता पर हमला होने की खबर से लोग आक्रोशित थे। वहीं, पुलिस ने भी घटना पर संदेह जताया। इसके कारण मुलहे के साथी व्यापारी व परिवार के लोगों ने देर रात खरगापुर चौराहे के पास पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

आरोप था कि बदमाशों ने जान लेने की नीयत से मुलहे पर फायरिंग की थी। मगर, उनका निशाना चूक गया। रात करीब 10.15 बजे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त करवाया ।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बस का इंतजार कर रहे लोगों पर पलटा पिकअप वैन, चार की मौत, तीन घायल
Next: ग्रामीणों और पंजाब पुलिस में फायरिंग-पत्थरबाजी जिसमे नाश तस्कर की मौत ,4 कर्मी घायल

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.