Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी चल पड़े सोनिया की राह पर केंद्र सरकार से बोले गरीबों को दे मुफ्त राशन ..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी चल पड़े सोनिया की राह पर केंद्र सरकार से बोले गरीबों को दे मुफ्त राशन ..

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

बिहार के उप-मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुशील मोदी ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को आने वाले 3 महीनों के लिए भी मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाए. मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात कर कहा कि इससे आने वाले महीनों में भी गरीबों को मुश्किल हालातों से निकलने में सहायता मिलेगी.

सुशील मोदी ने मंगलवार 23 जून को ट्वीट कर बताया कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से इस विषय को लेकर फोन पर चर्चा की. मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान करोड़ों गरीबों को इस योजना के तहत मिले राशन का लाभ मिला.

मोदी ने कहा, “लॉकडाउन के दौरान बिहार के 8.71 करोड़ गरीबों को 3 महीने तक हर माह 5-5 किलो (कुल 15 किलो) चावल और 1.68 करोड़ परिवारों को प्रति माह 1-1 किलो अरहर दाल मुफ्त दी गई.”मोदी ने बताया कि 28 रुपये किलो बाजार मूल्य की दर से कुल 5057.30 करोड़ रुपये के चावल और 120 रुपये प्रति किलो की दर से 610 करोड़ रुपये की अरहर दाल सरकार ने गरीब परिवारों को मुफ्त में बांटी.

मोदी ने शाह को बताया कि लॉकडाउन का असर अभी भी कुछ हद तक बरकरार है और गरीबों के जीवन यापन में मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है. मोदी ने साथ ही अपील करते हुए कहा कि जुलाई से सितंबर तक 3 महीनों के लिए एक बार फिर गरीबों को मुफ्त खाद्यान दिया जाए ताकि सूखे और बाढ़ की स्थिति में उन्हें आने वाले वक्त में परेशानी का सामना न करना पड़े.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महामारी के दौरान निजी अस्पतालों को कमाई के बजाय जनसेवा को महत्व देने की जरूरत: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
Next: कोरोना संकट: अब 28 फरवरी 2021 को आयोजित होगा गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.