Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना काल में हुआ नया आविष्कार अब च्यवनप्राश वाली आइसक्रीम से इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना काल में हुआ नया आविष्कार अब च्यवनप्राश वाली आइसक्रीम से इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

कोरोना काल में सोशल मीडिया पर कई लोग नए-नए आविष्कारों के साथ उभरे हैं। कई लोगों ने आपदा को अवसर बनाकर इसमें बहुत अच्छा काम किया है।

कोरोना के दौरान खाने को लेकर नए-नए आविष्कार किए, आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि कोई नूडल में चॉकलेट मिला रहा है तो कोई चॉकलेट बिस्कुट के पकौड़े बना रहा है।

ये सब सुनने में अटपटा जरूर है लेकिन सच है। ऐसा हुआ है और लोगों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे साइट्स पर इनकी फोटो शेयर की है। अब इसी सिलसिले में बाजार में खाने को लेकर एक और नया आविष्कार हुआ है, जिसका नाम है च्यवनप्राश वाली आइसक्रीम।

जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा, आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी ने कोरोना के दौरान लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए ये फैसला लिया है।
कोरोना से बचने के लिए खुद की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना सबसे ज्यादा जरूरी है और ऐसे में कंपनी ने बाजार की चाल को देखते हुए अपने ग्राहकों के लिए च्यवनप्राश वाली आइसक्रीम को बनाया है।

कंपनी के इस दावे को सोशल मीडियो को धड़ल्ले से वायरल किया जा रहा है। ये पोस्ट ट्विटर और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक ट्विटर ने कहा कि च्यवनप्राश वाली आइसक्रीम एक बुरे सपने की तरह हैं। आइसक्रीम जैसे खाद्य पदार्थ को खाकर आनंद सा महसूस होता है और इसमें च्यवनप्राश मिला देना लोगों में गुस्से की भावना पैदा कर रहा है। यही नहीं ताहिरा कश्यप खुराना ने भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

च्यवनप्राश वाली आइसक्रीम पहली ऐसी आइसक्रीम है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का दावा कर रही है। कोरोना देश में कोरोना का माहौल है इसलिए हर कोई अपनी इम्यूनिटी और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर ज्यादा फोकस कर रहा है। इसी सिलसिले में आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी ने च्यवनप्राश के साथ-साथ हल्दी के स्वाद वाली आइसक्रीम को भी बनाया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान,बाबा रामदेव की दवा कोरोनिल पर लगाया प्रतिबंध। .
Next: भारत में चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर मोदी सरकार स्थिति स्पष्ट करे: शत्रुघ्न सिन्हा

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.