Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर मोदी सरकार स्थिति स्पष्ट करे: शत्रुघ्न सिन्हा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

भारत में चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर मोदी सरकार स्थिति स्पष्ट करे: शत्रुघ्न सिन्हा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Shatrughan_Sinha_00451

अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीटर पर टैग करते हुए उनसे भारत में चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

गौरतलब है कि, पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले सिन्हा ने भाजपा का दामन छोड़ते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। वह कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही भाजपा के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे, जिससे उनके पार्टी छोड़ने का संकेत मिल रहा था।

कांग्रेस नेता ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए इस मुद्दे पर सरकार से सवाल किया। सिन्हा ने अपने पहले ट्वीट में कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भ्रम बरकरार है…एक सोशल मीडिया रिपोर्ट पर देखा कि भारत में कुछ चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इसमें यह भी दावा किया गया कि इलेक्ट्रोनिक और आईटी मंत्रालय के अंतर्गत एनआईसी ने कुछ चीनी एप्स के भारत में प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया है।’

अपने दूसरे ट्वीट में सिन्हा ने कहा, ‘हालांकि, पीआईबी के फैक्ट चेक ट्विटर हैंडल ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी निर्देश नहीं दिया गया है।

ये सभी रिपोर्ट भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के दौरान आ रही हैं। सर ये भ्रम और विरोधाभास क्यों है? ऐसी रिपोर्ट भ्रामक सी लग रही हैं।’ उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को जरूरी कार्रवाई करने को कहा।

मंगलवार को कांग्रेस नेता ने सीमा विवाद को लेकर ट्वीट किया और पीएम मोदी से लोगों के बीच भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर पैदा हुए विरोधाभास पर सवाल किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि ऐसा लग रहा है, जैसे देश भ्रम में है और उसे पता नहीं है कि किस बात पर यकीन किया जाए।

सिन्हा ने कहा, ‘हम आपसे इस क्रूर हमले और हमारे 20 बहादुरों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर जवाब चाहते हैं। आशा और प्रार्थना है कि आप इस मुद्दे पर जल्द जवाब देंगे, बिना किसी और देरी के। इन कठिन समय में राष्ट्र आपके साथ एकजुट है। जय हिंद!’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना काल में हुआ नया आविष्कार अब च्यवनप्राश वाली आइसक्रीम से इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग
Next: चीन अपने विरोधी देश पर हमेशा मनोवैज्ञानिक जीत हासिल करने की कोशिश करता है: राज्यवर्धन सिंह राठौड़

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.