Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार का मुंबई में हुआ एक्सीडेंट
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार का मुंबई में हुआ एक्सीडेंट

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
fa2122c6796dc77e39f04eede7a22184fae82fd23e57787294ace701af51cba2

हिंदी सिनेमा के अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार के साथ बीती रात मुंबई के जुहू में सड़क दुर्घटना हो गई है। इस दुर्घटना के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और मामला भी दोनों पक्षों की सहमति से बिना किसी पुलिस शिकायत के निपट गया है।

जानकारी के मुताबिक गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार किसी दूसरे कार से भिड़ गई। यह छोटा सा एक्सीडेंट था जिसमें किसी के भी चोटिल होने की खबर नहीं है।

एक कार को खुद यशवर्धन चला रहे थे जबकि दूसरी कार एक कंपनी का ड्राइवर चला रहा था। हालांकि, दोनों की आपसी समझ के चलते यह मामला पुलिस तक ना जाकर मौके पर ही निपट गया है।

घटना की खबर पाते ही खुद गोविंदा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। चश्मदीदों ने बताया कि यह घटना हल्की सी गलतफहमी की वजह से हुई है।

हालांकि, दोनों ही गाड़ी के ड्राइवरों ने इस घटना को रोकने की बहुत कोशिश की। इसके चलते यह घटना बहुत छोटी हो गई। अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो यह दुर्घटना बड़ी हो सकती थी और किसी को बड़ा नुकसान भी हो सकता था।

फिर भी इस छोटी सी टक्कर में यशवर्धन की कार हल्की सी दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें उनकी कार की आगे की लाइट टूट गई है। दुर्घटना के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार न ठहराते हुए दोनों ही पक्षों ने आपस में मौके पर ही फैसला कर लिया और बात पुलिस तक जाने से बच गई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश को धोखा देने पर योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ बिहार कोर्ट में केस दर्ज हुआ
Next: मोदी राज में भारत वैश्विक तकनीकी पावरहाउस बनेगा अब इसरो ने निजी कंपनियों के लिए स्पेस सेक्टर खोला

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 14 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.