Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश को धोखा देने पर योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ बिहार कोर्ट में केस दर्ज हुआ
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

देश को धोखा देने पर योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ बिहार कोर्ट में केस दर्ज हुआ

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navjivanindia_2020-06_73a20bb5-81ed-4b23-aee9-01321dc07ad0_patanjali

पतंजलि योग पीठ के योग गुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि संस्थान के चेयरमैन आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर सीजेएम (मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी) कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है।

दोनों के खिलाफ यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर निवासी समाजसेवी तमन्ना हाशमी ने दर्ज किया है। मामला मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (सीजेएम) मुकेश कुमार की अदालत में दर्ज किया गया है। हालांकि, अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 30 जून की तारीख निर्धारित की है।

दोनों पर आरोप लगाया गया है कि है कि उन्होंने कोरोना वायरस की दवा बना लेना का झूठा दावा कर आयुष मंत्रालय सहित पूरे देश को धोखा देने का काम किया है।

बता दें कि मंगलवार को कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवा बना लेने का दावा का करते हुए बाबा रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद की आयुर्वेदिक दवा ‘कोरोनिल’ लॉन्च की थी।

इसके बाद आयुष मंत्रालय ने उसे इस औषधि में मौजूद विभिन्न जड़ी-बूटियों की मात्रा एवं अन्य ब्योरा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही मंत्रालय ने विषय की जांच-पड़ताल होने तक कंपनी को इस उत्पाद का प्रचार भी बंद करने का आदेश दिया था। हालांकि, बाद में आयुष मंत्रालय ने पतंजलि को दवा के प्रचार-प्रसार के विज्ञापनों पर रोक तत्काल रोक लगाने के लिए कहा।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यदि इसके बाद दवा का विज्ञापन जारी रहा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पतंजलि ने ऐसी किसी दवा के विकसित करने और उसके ट्रायल की कोई जानकारी मंत्रालय को नहीं दी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उज्ज्वला योजना: अब तीसरे रसोई गैस सिलिंडर का भुगतान उपभोक्ता को खुद करना होगा
Next: गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार का मुंबई में हुआ एक्सीडेंट

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.