Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महंगाई ने कमर तोड़ी: दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.13 रुपये पहुची
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

महंगाई ने कमर तोड़ी: दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.13 रुपये पहुची

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

पेट्रोल-डीजल के दाम में तेल कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार 20वें दिन बढ़त की है. दिल्ली में अब पेट्रोल 80 के पार हो गया है, जबकि डीजल तो एक दिन पहले ही यह आंकड़ा पार कर चुका है.

​शुक्रवार को डीजल 17 पैसे महंगा हुआ वहीं पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे का इजाफा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत कल के 79.92 रुपये से बढ़ कर 80.13 रुपये पर चली गई है. वहीं डीजल 80.19 रुपए प्रति लीटर हो गई है. दिल्ली में डीजल का दाम पेट्रोल से ज्यादा है.

दिल्ली के अलावा अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 86.91 रुपये और डीजल 78.51 रुपये लीटर है. चेन्नै में पेट्रोल 80.37 रुपये और डीजल 77.44 रुपये लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 81.82 रुपये और डीजल 75.34 रुपये लीटर तथा नोएडा में पेट्रोल 80.85 रुपये और डीजल 72.29 रुपये लीटर है.

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी है, इसके बावजूद तेल कंपनियां अपना मार्जिन सुधारने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं.

भारतीय कंपनियों ने कच्चा तेल काफी पहले ही खरीद कर भंडारण कर लिया था और इसकी वजह से उन्हें इन्वेंट्री लॉस काफी ज्यादा हो रहा है. इंडियन ऑयल को पिछले 4 साल में पहली बार भारी घाटे का सामना करना पड़ रहा है.

पेट्रोल-डीजल राज्य और केंद्र सरकारों के लिए कमाई के मोटे स्रोत होते हैं. दूसरी तरफ, पेट्रोलियम कंपनियां तो कारोबार ही मुनाफे के लिए कर रही हैं.

तो वे भला कमाई क्यों न करें, तो इसीलिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं. जब लॉकडाउन में राजस्व की भारी तंगी हो गई तो राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाना शुरू किया. पिछले महीने यानी मई के पहले हफ्ते में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों ने डीजल पर वैट बढ़ाया था.

इसके अलावा यह केंद्र सरकार के लिए भी कमाई का मोटा स्रोत है. मई में ही केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल पर एक्साइज में 10 रुपये लीटर और डीजल पर एक्साइज में 13 रुपये लीटर की सीधे बढ़त कर दी थी.

Post navigation

Previous: संकट काल: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एयरलाइन क्वांटास 6,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी
Next: यूपी में प्रवासी मजदूरों को मिलेगी रोजगार की सौगात अब आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा मुकाम

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.