Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • संकट काल: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एयरलाइन क्वांटास 6,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

संकट काल: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एयरलाइन क्वांटास 6,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
quantas-agencies

कोरोना संकट काल में एयरलाइन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है. यही वजह है कि दुनियाभर की एयरलाइन कंपनियों में कॉस्ट कटिंग या छंटनी की खबरें आ रही हैं.

ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एयरलाइन क्वांटास का है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस एयरलाइन ने 6,000 नौकरियों की कटौती की योजना बनाई है. इसके अलावा क्वांटास ने अपने 15,000 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने का फैसला लिया है.

इसके अलावा क्वांटास एयरलाइन का इरादा अपने 100 विमानों को एक साल या उससे अधिक समय तक खड़ा करने का है. कंपनी अपने छह शेष बोइंग 747 विमानों को भी तत्काल हटाने जा रही है. वहीं, क्वांटास ने अपनी लागत में अरबों डॉलर की कटौती करने और नई पूंजी जुटाने की घोषणा भी की है.

एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन जॉयसी ने कहा कि पिछले कुछ साल से कम आमदनी की वजह से अब एयरलाइन काफी ‘छोटी’ हो गई है.

उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को अवकाश पर भेजा गया है उनके करियर में एक बड़ी बाधा आ गई है. हम जो कदम उठा रहे हैं, उनसे हमारे हजारों लोग प्रभावित होंगे. बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनियाभर की एयरलाइन सेक्टर की कंपनियों का परिचालन लगभग ‘ठप’ है.

बीते दिनों बोइंग ने 12 हजार से अधिक लोगों की छंटनी का ऐलान किया था. विमान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग ने ये भी संकेत दिए थे कि आगे और लोगों को भी नौकरी से निकाल सकती है.

बता दें कि बोइंग के कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 1,60,000 है. कोरोना की वजह से एविएशन सेक्‍टर की ये सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना संकट: इंडियन ऑयल को पिछले चार साल में पहली बार हुआ भारी घाटा
Next: महंगाई ने कमर तोड़ी: दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.13 रुपये पहुची

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 18 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.