Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का आज 35वां जन्मदिन बहन अंशुला कपूर ने स्पेशल बर्थडे विश किया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का आज 35वां जन्मदिन बहन अंशुला कपूर ने स्पेशल बर्थडे विश किया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस स्पेशल अवसर पर अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने उन्हें खास तरीके से बर्थडे विश किया है. अंशुला ने भाई अर्जुन के साथ एक फोटो साझा कर इमोशनल पोस्ट लिखा है.

अंशुला ने लिखा- ‘मेरे सांस लेने की वजह आप हो, मेरी जिंदगी के फेवरेट और सबसे महत्वपूर्ण इंसान. वो इंसान जिसने हमेशा मुझे खुश रखने की कोश‍िश की, जिसे प्यार की सीमाएं नहीं पता. भाई, आप वो ताकत हो जिसकी वजह से मैं रोज सुबह उठती हूं. आप मेरे गार्जियन, मेरी रक्षा करने वाले, मेरे पैरेंट, मेरे दोस्त, मेरे भाई, मेरी हिम्मत, मेरी लाइफलाइन हो.

खुद बच्चा होने के बावजूद आपने मेरा बहुत ख्याल रखा. जब मैं किसी कारण टूट जाती थी तो आप ही मुझे संभालते थे. मेरे गिरने से पहले आप मुझे संभालने के लिए हमेशा वहां रहते थे. आपने मुझे लड़ना स‍िखाया, उठना स‍िखाया, सिर ऊंचा रखकर हंसना सिखाया.’

हर मुश्क‍िल में आपने मेरा हाथ थामे रखा है. मुझमें अपने प्यार और विश्वास को साबित किया है. आपने मुझे कभी मां को भूलने नहीं दिया, लेक‍िन उनके नहीं होने के बावजूद आपने कभी उनकी कमी महसूस होने नहीं दी.

आपने मुझे मेरे मांगने से ज्यादा दिया है, और पता नहीं कैसे पर आपको हमेशा पता होता था क‍ि मुझे क्या चाहिए, मेरे जानने से पहले भी. आपने मुझे प्यार देने और मेरी देखभाल करने में कोई कमी नहीं छोड़ी.

आपकी वजह से मुझे कभी अकेला महसूस नहीं हुआ. आप वो रोशनी हो जिसने मुझे अंधेरे में भी रास्ता दिखाया. आप मेरे डर को, मेरे बुरे ख्यालों को जानते हो और फिर भी आप मुझे बहुत प्यार करते हो. ‘

अंशुला ने आगे लिखा- ‘आपने मुझे मेरी अहमियत समझाई. आप ही मेरे सब कुछ हो. और आपका प्यार मुझे ये एहसास दिलाता है कि मैं इस प्यार की हकदार हूं.

इसके और कई कारणों से आप मेरे नंबर 1 हो, वो इंसान जो मेरा एंकर भी है और मेरा नॉर्थ स्टार (ध्रुवतारा) भी, मेरे मोस्ट फेवरेट पर्सन, मेरी धड़कन और मां का दिया हुआ बेस्ट तोहफा. मैं उस दुनिया में कभी नहीं रहना चाहती जहां आप नहीं हो. आपको बहुत बहुत प्यार. मेरे पास आपका साथ है और आपके पास मेरा.’

अंशुला के इस पोस्ट पर रिद्धिमा कपूर ने भी कमेंट किया है. बता दें अंशुला और अर्जुन, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बच्चे हैं.

अंशुला ने काफी कम उम्र में अपनी मां को खो दिया था. यही वजह है क‍ि उनके भाई अर्जुन ने अंशुला का बचपन से ही काफी ख्याल रखा. अंशुला के अलावा जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी अर्जुन की बहनें हैं. जाह्नवी और खुशी, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेट‍ियां हैं.

Post navigation

Previous: कंगना रनौत ने फिर किया एक बेबाक पोस्ट,साथ में लिखा एक सवाल उठाता हुआ कैप्शन
Next: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष का मामला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.