Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कंगना रनौत ने फिर किया एक बेबाक पोस्ट,साथ में लिखा एक सवाल उठाता हुआ कैप्शन
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कंगना रनौत ने फिर किया एक बेबाक पोस्ट,साथ में लिखा एक सवाल उठाता हुआ कैप्शन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल आया हुआ है. यहां अब परिवारवाद और खेमेबाजी जैसे मुद्दे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार लोग सामने आकर कभी सलमान खान, कभी शाहरुख खान, कभी करण जौहर जैसे दिग्गजों के बारे में नए-नए खुलासे कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इन ‘मूवी माफिया’ के खिलाड़ एक जंग छेड़ दी है.

सुशांत की मौत के बाद से ही कंगना लगातार वीडियो शेयर करके अपनी बात कह रही हैं. वहीं अब कंगना ने कई स्टारकिड्स एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर करके Twitter पर हंगामा मचा दिया है. कंगना रानौत ने हाल ही में एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के स्टारकिड्स की फोटोज शेयर करते हुए यह बताने की कोशिश की है कि बाहरी लोगों के कितना पक्षपात होता है.

यहां तस्वीरों के साथ कैप्शन में कंगना ने लिखा है, ‘कुछ लोग कहते हैं कि यह बॉडी शेमिंग, नहीं यह नहीं है, यह करण जौहर जैसे मूवी माफिया लोगों के लिए एक रियलिटी चेक है, जो ऑनरिकॉर्ड यह दावा करते है कि बाहरी लोग स्टार किड्स की तरह अच्छे दिखने वाले और प्रतिभाशाली नहीं हैं यह उनकी गलती नहीं है, लोगों को अपने क्रूड ब्रेनवॉशिंग से जागने की आवश्यकता है.’

अब तक इस पोस्ट पर किसी स्टारकिड का कोई रिएक्शन नजर नहीं आया है, लेकिन कंगना के फैंस उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं. उनके इस तरह खुलकर बोलने की भी काफी तारीफ की जा रही है.

Post navigation

Previous: कोरोना महामारी से वैश्विक स्तर पर स्थिति और खराब होने वाली है: WHO
Next: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का आज 35वां जन्मदिन बहन अंशुला कपूर ने स्पेशल बर्थडे विश किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.