Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में आयात तभी होना चाहिए ​जब इससे रोजगार के अवसर तैयार हों: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

भारत में आयात तभी होना चाहिए ​जब इससे रोजगार के अवसर तैयार हों: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
5ed8842938b03

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश की तरक्की के लिए अगर किसी देश से आयात किया जाता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है. देश में चीन से आने वाले आयात पर अंकुश लगाने की बढ़ती मांग के बीच वित्त मंत्री का यह बयान काफी मायने रखता है.

गौरतलब है कि भारत-चीन नियंत्रण रेखा पर हाल में हुई हिंसक झड़प में हमारे देश के 20 जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद से देश में चीन विरोधी राष्ट्रवाद चरम पर है.

कई संगठनों ने चीनी माल के बहिष्कार की अपील की है. भारत-चीन के बीच व्यापार में पलड़ा चीन के पक्ष में झुका हुआ है. साल 2018-19 में भारत में चीन से 70 अरब डॉलर का आयात किया गया था.

भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु यूनिट के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने गुरुवार को कहा कि जो कच्चा माल देश में उपलब्ध नहीं है और उसकी हमारी किसी इंडस्ट्री को जरूरत है तो उसका आयात करने में कुछ भी गलत नहीं है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर अभियान की जानकारी देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘अपने उत्पादन को बढ़ाने और रोजगार के अवसर तैयार करने के लिए आयात करने में कुछ भी गलत नहीं है और निश्चित रूप से ऐसा होना चाहिए.

लेकिन आयात तभी होना चाहिए ​जब इससे रोजगार के अवसर तैयार हों, तरक्की को गति मिले और भारतीय अर्थव्यवस्था में आत्मनिर्भरता आए.’

वित्त मंत्री ने कहा कि लेकिन आश्चर्य तब होता है कि जब गणेश भगवान की मूर्ति भी चीन से आयात की जाती है. क्या मिट्टी की मूर्ति भी चीन से मंगवाना जरूरी है? निर्मला सीतारमण ने वर्चुअल रैली के जरिये तमिलनाडु के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि हर साल गणेश चतुर्थी त्योहार के दौरान स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी से बनी गणेश की मूर्तियां खरीदी जाती हैं. लेकिन अब देखने को मिलता है कि गणेश की मूर्तियां भी चीन से आयात किया जाता है. ऐसा क्यों? उन्होंने पूछा कि क्या हम इस स्थिति में नहीं हैं कि गणेश की मूर्ति नहीं बना सकते हैं?

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसके आयात पर विचार किया जाना चाहिए. जैसे पूजा में इस्तेमाल होने वाले सामान, साबुन बॉक्स, प्लास्टिक की वस्तुएं. ये सभी प्रोडक्ट्स देश में भी बनते हैं तो फिर हम इसे आयात क्यों करते हैं, हमें आत्मनिर्भर भारत की दिशा में छोटे घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए.

Post navigation

Previous: कोरोना के कहर से रेलवे ने सभी रेगुलर ट्रेनों को 12 अगस्त तक के लिए रद्द किया
Next: तेजस्वी यादव ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मुलाकात की साथ ही बिहार सरकार से मांग की

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.