Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तेजस्वी यादव ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मुलाकात की साथ ही बिहार सरकार से मांग की
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

तेजस्वी यादव ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मुलाकात की साथ ही बिहार सरकार से मांग की

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से पटना के राजीव नगर स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की. सुशांत के परिजनों से मिलकर तेजस्वी ने संवेदना व्यक्त की. इस संबंध में तेजस्वी ने कहा कि आज सुशांत सिंह के परिवार से हमारी मुलाकात हुई. हम सब लोग को इसका दुख है. देश ने एक अनमोल रत्न खोया है.

तेजस्वी ने कहा कि सुशांत बेहद टैलेंटेड और एजुकेटेड थे और बिना किसी गॉडफादर के होते हुए भी उन्होंने जो बॉलीवुड में अपना एक स्पेस बनाया, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है.

आरजेडी नेता ने कहा, ”यह जब खबर हमको मिली हम राघोपुर में थे और वापस लौटते रात हो गया था. जब पता चला हमने संपर्क किया परिवार के लोगों से अगले दिन इनको बॉम्बे जाना था तो इस वजह से मुलाकात नहीं हुई. आज तेरहवीं है और आज हम लोग श्रद्धांजलि देने आए हैं.’’

वहीं अभिनेता के आत्महत्या मामले में जांच के संबंध में उन्होंने कहा कि हमारी मांग और चाह है कि राजगीर में जो फिल्म सिटी बन रही है उसका नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर हो. आत्महत्या की जांच के मामले में तेजस्वी ने कहा कि परिवार की जो राय और मांग होगी उसके समर्थन में हम रहेंगे और इसका फेयर इन्वेस्टिगेशन हो, इसकी मांग महाराष्ट्र सरकार से करेंगे. उच्च स्तरीय जांच की जरूरत हो तो जैसा परिवार के लोगों की मांग होगी उसका हमारा पूरा समर्थन रहेगा.

तेजस्वी ने कहा कि लेकिन हम बिहार सरकार और नीतीश कुमार से मांग करते हैं कि राजगीर के फिल्मसिटी का नाम सुशांत सिंह के नाम पर होना चाहिए और ईश्वर से प्राथना है कि उनके आत्मा को शांति मिले. उनके परिवार को बल मिले, मजबूत रहें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में आयात तभी होना चाहिए ​जब इससे रोजगार के अवसर तैयार हों: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी सरकार के ‘आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान’ की शुरुआत की

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.