Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लोहिया संस्थान में अब होंगे प्रतिदिन 1600 कोरोना टेस्ट:योगी सरकार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

लोहिया संस्थान में अब होंगे प्रतिदिन 1600 कोरोना टेस्ट:योगी सरकार

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
75571819

कोरोना महामारी से जंग में योगी सरकार लगातार इस वायरस के रोकथाम के प्रयास में जुटी है. लोहिया संस्थान में कार्यवाहक निदेशक का चार्ज डॉ. नुजहत हुसैन ने संभाल लिया है. उन्होंने गुरुवार को हॉस्पिटल ब्लॉक व शहीद पथ स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया. साथ ही कोरोना टेस्ट की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए.

निदेशक डॉ. नुजहत हुसैन के मुताबिक, संस्थान में अभी एक हजार कोरोना टेस्ट की क्षमता है. अब तक 34 हजार जांचें की जा चुकी हैं. वहीं, एक ट्रूनेट मशीन और मंगा ली गई है. ऐसे में सप्ताह भर के अंदर हर रोज 1600 टेस्ट किए जाएंगे. कोविड अस्पताल में मरीजों के इलाज की व्यवस्था की भी पड़ताल की गई. इमरजेंसी में आए मरीजों का तत्काल इलाज के निर्देश दिए.

डॉ. नुजहत हुसैन ने कहा कि हॉस्पिटल ब्लॉक में 20 बेड का आईसीयू बनकर तैयार है. इसमें 10 वेंटिलेटर लगाने की भी योजना है. एमबीबीएस में एमसीआई के मानक पूरा करने के लिए न्यू बिल्डिंग में दो सौ बेड बढ़ाए जाएंगे. हॉस्टल के लिए आवास विकास के फ्लैट लिए जाएंगे. लोहिया संस्थान में लॉकडाउन के वक्त ऑपरेशन काफी कम हुए. जनरल सर्जरी में ऑपरेशन की संख्या तीन के करीब थी. कोविड अस्पताल बनाने में देरी से भी शासन में नाराजगी थी.

इससे पहले योगी सरकार ने लखनऊ के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के निदेश प्रोफेसर एके त्रिपाठी को उनके पद से हटा दिया गया था. प्रदेश सरकार ने प्रोफेसर एके त्रिपाठी के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई की है. प्रोफेसर एके त्रिपाठी पर नियुक्तियों में अनियमितताएं बरतने और अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त न रखने का आरोप है. उनकी जगह पूर्व कार्यवाहक निदेशक प्रो नुज़हत हुसैन को निदेशक का चार्ज दिया गया है.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी सरकार के ‘आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान’ की शुरुआत की
Next: नागिन 5 की लाने की तैयारी: अब नागिन 4 को धमाकेदार क्लाइमेक्स के साथ खत्म किया जाएगा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.